फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी और स्टार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाएगी एनसीबी, 20 हाई प्रोफाइल ड्रग पैडलर है रडार पर

Mon, 28 Sep 2020 09:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
NCB will not call any other star for questioning 20 high profile drug peddlers are on radar
श्रद्धा, रकुल, सारा, दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में इन दिनों किसी फिल्म की चर्चा नहीं बल्कि ड्रग रैकेट का बात चल रही है। सुशांत की मौत के बाद सामने आए ड्रस एंगल के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (shraddha Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan), रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण से पूछताछ के बाद एनसाबी फिलहाल किसी और बॉलीवुड स्टार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाएगी।

NCB will not call any other star for questioning 20 high profile drug peddlers are on radar
सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram/saraalikhan95/shraddhakapoor/rakulpreet

श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण के मोबाइल फोन  जब्त किए गए हैं। वही खबर ये भी है कि एनसीबी ने अब तक जितने भी स्टार्स से पूछताछ की है, उनमें से किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। इसके अलावा 20 हाई प्रोफाइल ड्रग पैडलर जांच एजेंसी की राडार पर हैं।

NCB will not call any other star for questioning 20 high profile drug peddlers are on radar
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI

इस केस में चार्जशीट फाइल करने के लिए 6 महीने का वक्त है। शुक्रवार और शनिवार को रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से घंटो तक पूछताछ की गई। इस दौरान सभी ने ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB will not call any other star for questioning 20 high profile drug peddlers are on radar
श्रद्धा कपूर - फोटो : PTI

श्रद्धा कपूर ने बताया है कि वह एक बार सुशांत के फार्महाउस में उनकी फिल्म छिछोरे की सक्सेस पार्टी में गईं थी लेकिन ड्रग्स नहीं लिया था। श्रद्धा ने पार्टी में ड्रिंक सर्व की जाने की बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने एनसीबी की पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने सुशांत को वैनिटी में ड्रग्स लेते हुए देखा था।

विज्ञापन
NCB will not call any other star for questioning 20 high profile drug peddlers are on radar
सारा अली खान - फोटो : PTI

वहीं पूछताछ के दौरान सारा अली खान ने कहा है कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली। हां, केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान और उसके बाद सुशांत ने उनके सामने जरूर ड्रग्स लिया। सारा ने रिया के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सारा ने फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान ड्रग्स का हाई डोज लिया था। बॉलीवुड ड्रग केस का खुलासा व्हाट्सएप चैट के जरिए हुआ जिसके बाद एक-एक कर फिल्म एक्ट्रेसेस के नाम जुड़ते गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed