{"_id":"5f71f4fe8ebc3e9bd760bf82","slug":"nora-fatehi-reaction-on-viral-video-terence-lewis-allegedly-touched-her-inappropriately","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टैरेंस लुईस पर लगा नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने का आरोप, कोरियोग्राफर ने दी सफाई तो एक्ट्रेस ने भी दिया साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टैरेंस लुईस पर लगा नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने का आरोप, कोरियोग्राफर ने दी सफाई तो एक्ट्रेस ने भी दिया साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज की भूमिका निभाती दिखीं नोरा फतेही (Nora Fatehi) और कोरियोग्राफर टैरेंस लुईस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूजर्स का आरोप है कि टैरेंस ने नोरा को गलत तरीके से छुआ। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर टेरेंस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
2 of 5
terence lewis
- फोटो : social media
हालांकि टैरेंस ने नोरा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा कर ट्रोलर्स को जवाब दे दिया है। टैरेंस ने इंस्टाग्राम पर एक कहानी के माध्यम से अपनी बात रखी। उनके इस पोस्ट पर नोरा फतेही ने भी कमेंट किया। नोरा ने लिखा- धन्यवाद टैरेंस, आज के समय में मीम बनाने के लिए तस्वीरों से छेड़छाड़ आम बात है। मुझे खुशी हैं कि इससे आप परेशान नहीं हुए और आप शिष्ट और प्रतिष्ठित बने रहे। मुझे शो में एक न्यायाधीश के रूप में इतना प्यार और स्वीकार किया है, यह एक महान जीवन का अनुभव है।
ये है विवाद
'इंडियाज बेस्ट डांसर' के एक एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा गेस्ट बनकर आए थे। इसी दौरान दोनों को सम्मान देने के लिए तीनों जज अपनी कुर्सी से खड़े हुए और झुककर उनका वेलकम किया। तभी हाथ उठाने के दौरान टैरेंस का हाथ नोरा के बैक पर लग गया। हालांकि वीडियो में नोरा एक दम नॉर्मल हैं। लेकिन लोगों ने टैरेंस को जमकर ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : File Photo
इस शो में नोरा फतेही की एंट्री मलाइका अरोड़ा की जगह हुई है। मलाइका कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन हैं। उन्हीं की जगह पर नोरा को शो में गीता कपूर और टैरेंस लुईस के साथ जज की भूमिका के लिए चुना गया और यह शो काफी पसंद भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि नोरा फतेही अपने डांस के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। अभिनेत्री के करियर की बात करें तो वह जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन उनके अपोजिट होंगे। माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा अपने डांस से धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।