फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री की मोहब्बत में गोविंदा ने मंगेतर से तोड़ दी थी सगाई, फिर भी नहीं ले पाए सात फेरे

Sat, 09 Nov 2019 11:16 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Neelam Kothari Birthday Special Know About her Love Story with Govinda
neelam kothari - फोटो : social media
90 के दशक में एक्ट्रेस नीलम कोठारी बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बनकर उभरी थीं। दर्शकों को उनकी गोविंदा के साथ की हुईं कई फिल्में याद होंगी। नीलम 9 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं । उन्होंने अब फिल्मों से किनारा कर लिया है लेकिन किसी न किसी ईवेंट में स्पॉट हो जाती हैं । 
Neelam Kothari Birthday Special Know About her Love Story with Govinda
नीलम कोठारी - फोटो : Social Media
नीलम का जन्म हांगकांग में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश बैंकॉक में हुई।  नीलम के बॉलीवुड में आने की कहानी भी बहुत दिलचस्प है । दरअसल, नीलम एक बार मुंबई घूमने आई थीं । इसी दौरान उन्हें डायरेक्टर रमेश बहल ने देखा और एक फिल्म के लिए अप्रोच किया । 
Neelam Kothari Birthday Special Know About her Love Story with Govinda
govinda - फोटो : social media
नीलम ने 1984 में फिल्म 'जवानी' से डेब्यू किया । इस फिल्म में उनके साथ करण शाह थे । ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन नीलम की खूबसूरती और अदाकारी की बहुत तारीफ हुई थी । इसके बाद उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिले। नीलम ने आमिर खान और सलमान खान के साथ भी काम किया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neelam Kothari Birthday Special Know About her Love Story with Govinda
neelam - फोटो : social media
उन्होंने गोविंदा के साथ 10 फिल्में कीं, जिनमें 6 हिट रहीं । उनकी आखिरी फिल्म 'कसम' थी जो साल 2001 में रिलीज हुई थी । नीलम की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका गोविंदा के साथ लंबा अफेयर रहा । उस समय गोविंदा भी नए थे । जब वो नीलम से मिले तो उनसे प्यार कर बैठे । 
विज्ञापन
Neelam Kothari Birthday Special Know About her Love Story with Govinda
neelam kothari - फोटो : social media
उस दौरान गोविंदा, सुनीता को भी डेट कर रहे थे । नीलम की वजह से सुनीता और गोविंदा की बहुत लड़ाई होती थी । यहां तक कि नीलम के लिए गोविंदा ने सुनीता के साथ अपनी सगाई भी तोड़ दी थी । वो नीलम से शादी करना चाहते थे । लेकिन गोविंदा की मां चाहती थीं कि अगर उन्होंने सुनीता को जुबान दी है तो उन्हीं से शादी करें । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed