फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता को टोनी स्टार्क कहकर ट्रोल हुईं अनन्या पांडे, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Fri, 08 Nov 2019 10:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 08 Nov 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Twitterati trolled Ananya Panday for comparing Chunky with Tony Stark
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए कोई न कोई फोटो- वीडियो शेयर करती हैं। ऐसे में हाल ही में अनन्या ने अपने पिता और फराह खान के साथ एक फोटो शेयर किया।  लेकिन इस पोस्ट पर अनन्या ट्रोल हो गई हैं।

Twitterati trolled Ananya Panday for comparing Chunky with Tony Stark
Ananya Panday - फोटो : Instagram

दरअसल अनन्या ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। जिसमें उनके साथ उनके पिता चंकी पांडे और फिल्म निर्देशक फराह खान नजर आ रहे हैं। फोटो को अनन्या ने कैप्शन लिखा, 'टोनी स्टार्क और दुनिया की सबसे हॉट प्रिसिंपल के साथ, धन्यवाद आप सभी का।'

Twitterati trolled Ananya Panday for comparing Chunky with Tony Stark
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में कोई यूजर टोनी स्टार्क की फोटो का इस्तेमाल कर मीम बना रहा है तो वहीं कोई कह रहा है कि ये पहली बेटी है जो पिता का करियर लॉन्च कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Twitterati trolled Ananya Panday for comparing Chunky with Tony Stark
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अनन्या को ट्रोल करते हुए एक और यूजर ने लिखा- 'दीदी ऐसी क्या मजबूरी थी।' इसके साथ ही एक जिफ फोटो शेयर की है जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर उदास नजर आ रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने थनोस के दस्ताने की फोटो शेयर करते हुए लिखा, इस वजह से मैंने आधी दुनिया खत्म करनी चाही थी।

विज्ञापन
Twitterati trolled Ananya Panday for comparing Chunky with Tony Stark
Ananya Panday - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि टोनी स्टार्क हॉलीवुड फिल्म आयरन मैन का मुख्य किरदार है। इस किरदार को मशहूर एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने निभाया है जो एवेंजंर्स में भी आयरन मैन भी बनते हैं। बता दें कि आयरन मैन के भारत में कई चहेते हैं ऐसे में चंकी पांडे की रॉबर्ट डॉनी जूनियर से तुलना होने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भङ़क गए और अनन्या को काफी ट्रोल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed