फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 साल पहले बिना मेकअप इस तरह ऑडिशन देने गई थीं नीना गुप्ता, नहीं मिला था रोल

Mon, 08 Apr 2019 04:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 08 Apr 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta shared 25 years ago audition picture of Bandit Queen
Neena Gupta - फोटो : instagram

नीता गुप्ता (Neena Gupta) ने 37 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म 'साथ-साथ' थी।  इसके बाद आदत से मजबूर, गांधी, ये नजदीकियां के अलावा कई फिल्मों में नजर आईं। फिल्म इंडस्ट्री में इतने साल काम करने के बाद नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर 25 साल पुरानी बिना मेकअप वाली तस्वीर शेयर की है। नीना गुप्ता ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Neena Gupta shared 25 years ago audition picture of Bandit Queen
Neena Gupta - फोटो : instagram

इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीना ने लिखा- 'जब मैंने शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' के लिए ऑडिशन दिया था।' यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें नीना बिना मेकअप नजर आ रही हैं। 'बैंडिट क्वीन' फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीना फूलन देवी का किरदार निभाना चाहती थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When I auditioned fr phullan devi for shekhar kapoor

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

Neena Gupta shared 25 years ago audition picture of Bandit Queen
Neena Gupta - फोटो : instagram

नीना गुप्ता को यह रोल नहीं मिल पाया था। इस किरदार के लिए सीमा बिस्वास को चुना गया था। यहां तक कि इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म' भी मिला था। नीना गुप्ता फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही में नीना को 'बधाई हो' फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta shared 25 years ago audition picture of Bandit Queen
badhaai ho - फोटो : file photo

'बधाई हो' फिल्म में नीना ने एक ऐसी महिला का रोल निभाया था जो ज्यादा उम्र में मां बनती है। इस फिल्म में नीना गुप्ता के अलावा गजराव राव, सुरेखा सीकरी, आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थीं। नीना के अलावा सुरेखा सीकरी ने भी अवॉर्ड अपने नाम किया था। सुरेखा को 'बधाई हो' फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
Neena Gupta shared 25 years ago audition picture of Bandit Queen
neena gupta - फोटो : file photo

फिल्मों और टेलीविजन के अलावा नीना गुप्ता इन दिनों 'मेड इन हेवन' सीरीज में भी नजर आईं। मसाबा नीना गुप्ता और पूर्व वेस्ट इंडियन क्रिकेट विविअन रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना ने विविअन रिचर्ड्स से शादी नहीं की थी और अपनी बेटी को अकेले ही पाला। नीना गुप्ता ने 10 साल पहले ही बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में नीना ने बताया था, 'पहले हम दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। वो अच्छे इंसान हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed