फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार से जुड़ी एक और खबर निकली अफवाह, नीरज पांडे ने किया इस बायोपिक से इनकार

Fri, 28 Feb 2020 02:02 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 28 Feb 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Pandey dismissed reports of working with Akshay Kumar on National Security Advisor Ajit Doval
akshay and neeraj

अक्षय कुमार के साथ स्पेशल 26, बेबी, रुस्तम और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्में बना चुके निर्माता निर्देशक नीरज पांडे का खिलाड़ी कुमार के साथ सिनेमा का नया खेल रचाने का सपना फिर टूट गया है। तीन साल पहले नीरज ने अक्षय के साथ फिल्म क्रैक बनाने की घोषणा की थी, वह फिल्म लटक गई। अब उनकी पिछले साल चर्चा में आई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बायोपिक भी नहीं बन रही है।

Neeraj Pandey dismissed reports of working with Akshay Kumar on National Security Advisor Ajit Doval
d - फोटो : solaris

पिछले साल की शुरुआत में ही निर्देशक आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जब रिलीज हुई और विक्की कौशल, परेश रावल और यामी गौतम अभिनीत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और समीक्षकों की नजर में सराहनीय प्रदर्शन किया। तो इसकी सफलता को देखते हुए उसी साल अगस्त में खबर आई कि जासूसी फिल्मों को बनाने वाले निर्देशक नीरज पांडे जल्द ही अक्षय कुमार के साथ मिलकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जीवन पर एक फिल्म बना रहे हैं। अपनी नई वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स के दौरान पत्रकारों के सामने आए नीरज ने साफ कहा कि वह ऐसी कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं। यह सिर्फ एक अफवाह है।

Neeraj Pandey dismissed reports of working with Akshay Kumar on National Security Advisor Ajit Doval
special 26

नीरज पांडे खिलाड़ी कुमार के साथ 'स्पेशल 26', 'बेबी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' और 'टॉयलेट : एक प्रेमकथा' में भी नीरज पांडे एक निर्माता के तौर पर जुड़े हुए थे। हाल ही में नीरज ने अपने करियर के शुरुआत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की है। उन्होंने देश में हुए कई बड़े हमलों पर चली 19 साल तक की धीमी जासूसी कार्रवाई की प्रक्रिया को एक वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में समेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Pandey dismissed reports of working with Akshay Kumar on National Security Advisor Ajit Doval
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के बाद नीरज पांडे की तैयारी अजय देवगन के साथ फिल्म 'चाणक्य' पर काम शुरू करने की है। अक्टूबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस पर नीरज पांडे कहते हैं, 'फिलहाल हम इस फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। आशा है कि आप इस फिल्म को अगले साल देख पाएंगे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed