बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ बेहद ही शानदार फिल्में जैसे रांझणा, आई हेट लव स्टोरीज, में काम किया है जिसके चलते उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की है। इसमें नीरजा भनोट की बायोपिक भी शामिल है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में नीरजा भनोट की वीरता की कहानी दिखाई गई थी जिसे पर्दे पर सोनम कपूर ने पेश किया था। इस फिल्म से सोनम के करियर को उड़ान मिली थी। वहीं अब खबर सामने आई है कि नीरजा भनोट के भाई का निधन हो गया है। नीरजा के भाई अनीश का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण चंडीगढ़ में हुआ। नीरजा के भाई के निधन पर सोनम कपूर ने पोस्ट साझा कर दुख जताया है।सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वो नीरजा के भाई अनीश संग नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वो अनीश के गले दिखती लग रही है।
पांच खबरें: नीरजा भनोट के भाई का निधन और आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों की मदद करेंगे सोनू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वो लोगों की मदद कर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने व्यवहार के कारण। पिछले साल जब कोरोना ने भारत में दस्तक दी तो सोनू सूद सड़क पर उतरे और घर जाने के लिए परेशान मजदूरों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। इसके बाद से कोरोना की दूसरी लहर में भी उनकी जनसेवा जारी है। सोनू सूद को आम जनता भगवान मानने लगी है और सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते।
नई पहल: आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री कोचिंग दिलाएंगे सोनू सूद, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
लोकप्रिय गुजराती लोक गायिका गीता रबारी ने हाल ही में कोरोना टीका लगवाया है। यह तो आम बात है लेकिन विवाद तब खड़ा हो गया जब उन्होंने एक तस्वीर साझा की। दरअसल, गीता ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह घर पर वैक्सीन लगवाती नजर आ रही हैं। प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दे दिए।
विवाद: गुजराती लोकप्रिय गायिका गीता रबारी ने घर पर लगवाया कोरोना टीका, मामले की जांच शुरू
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। 14 जून 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा। बीते साल मुंबई स्थित अपने घर में सुशांत मृत पाए गए थे। हालांकि सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। इस साल सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है।
सुशांत सिंह की पहली बरसी: अभिनेता को याद करते हुए मनोज बाजपेयी ने सुनाया किस्सा, कहा- यकीन नहीं होता वो अब नहीं है
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इन दिनों उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, राज कुंद्रा ने अपनी एक्स-वाइफ कविता को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। ये बात तो सभी को पता है कि राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी है और शिल्पा पर कई बार घर तोड़ने का इल्ज़ाम लग चुका है। लेकिन अब राज ने जो खुलासे किए हैं, उसे सुनकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। राज कुंद्रा के बाद अब उनकी बहन रीना ने भी कविता को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
खुलासा: बहन रीना कुंद्रा ने दिया भाई राज का साथ, पति संग एक्स भाभी के शर्मनाक रिश्ते पर कही ये बात