{"_id":"5dcae9a18ebc3e5af8192ffb","slug":"neeta-lulla-explaination-on-arjun-kapoor-panipat-and-ranveer-singh-bajirao-mastani-similar-looks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पानीपत में अर्जुन के 'बाजीराव' की तरह दिखने पर नीता का बयान,कहा- इतिहास नहीं बदल सकती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पानीपत में अर्जुन के 'बाजीराव' की तरह दिखने पर नीता का बयान,कहा- इतिहास नहीं बदल सकती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर, नीता और अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ वक्त पहले ही फिल्म 'पानीपत' के पोस्टर्स रिलीज किए गए थे। वहीं उसके बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। लेकिन दोनों ही बार अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर तक में सोशल मीडिया यूजर्स अर्जुन को बाजीराव मस्तानी के रणवीर सिंह की कॉपी बताते रहे। ऐसे में अब फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर और मशूहर फैशन स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला का रिएक्शन आया है।
2 of 6
neeta lulla
दरअसल फिल्म पानीपत के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन मशूहर फैशन स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला ने किए हैं। ऐसे में जब बाजीराव मस्तानी के रणवीर सिंह की तरह दिखने पर अर्जुन को दिखने पर अर्जुन को ट्रोल किया तो नीता उनके बचाव में आ गई हैं।
3 of 6
'पानीपत' में अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीता ने कहा, 'जब में गोवारिकर के साथ काम करती हूं, तब मैं एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर नहीं बल्कि कॉस्ट्यूम टेक्निशियन हो जाती हूं। वो आपको पूरी आजादी देते हैं, किसी ऐतिहासिक फिल्म में काम करना मतलब उसकी स्क्रिप्ट को कई बार पढ़ना ताकि कहानी के किरदारों को समझा जा सके। आप कैरेक्टर्स को कपड़े पहनाते हैं ना कि एक्टर्स को।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Panipat
- फोटो : social mumbai
नीता ने आगे कहा, 'पानीपत की लड़ाई बाजीराव मस्तानी के समय की बात है। तो फिर मैं कैसे कुछ बदल सकती हूं, फिल्म में अर्जुन कपूर का कैरेक्टर सदाशिवराव भाऊ का है जो कि बाजीराव पेशवा के भतीजे हैं। पार्वती बाई सदाशिवराव की पत्नी हैं। मैं कॉस्ट्यूम्स को अलग दिखाने के लिए इतिहास नहीं बदल सकती।'
विज्ञापन
5 of 6
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं अर्जुन को लेकर नीता ने कहा, 'हम बहुत गर्मी में शूटिंग कर रहे थे और सैनिक के लुक में अर्जुन को काफी वजनी कपड़े पहनने थे। लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते थे।' इसके अलावा कृति के बारे में बात करते हुए नीता ने कहा, 'हमने कोल्हापुर और पुणे से साड़ियां उठाई और फिर मैंने प्रिंट्स मिक्स किए और उन्हें दोबारा सिला।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।