फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Pregnancy: दादी बनने की खुशी में नीतू कपूर ने शेयर की आलिया-रणबीर की रोमांटिक फोटो, लिखा खास कैप्शन

Tue, 28 Jun 2022 12:29 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 28 Jun 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Neetu kapoor congratulates alai bhatt and  ranbir kapoor on pregnancy shared a unseen photo alia reacted
नीतू कपूर, आलिया-रणबीर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अभिनेता रणबीर कपूर से इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। दोनों की शादी को प्राइवेट रखा गया था और अब शादी के महज दो महीने बाद आलिया ने गुडन्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया। हाल ही में, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह मां बनने वाली हैं। इस खबर को सुनने के बाद आलिया की सासू मां नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया को बधाई दी। इस तस्वीर में आलिया और रणबीर रोमांटिक होते दिख रहे हैं।

Neetu kapoor congratulates alai bhatt and  ranbir kapoor on pregnancy shared a unseen photo alia reacted
रणबीर कपूर-नीतू कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया और रणबीर की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया ने रणबीर के चेहरे को काफी प्यार से पकड़ा हुआ है और अभिनेत्री मुस्कुरा रही हैं। वहीं, रणबीर आलिया को देख रहे हैं। दोनों इस तस्वीर में परफेक्ट कपल गोल दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'भगवान भला करे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

Neetu kapoor congratulates alai bhatt and  ranbir kapoor on pregnancy shared a unseen photo alia reacted
रणबीर-आलिया और नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने कमेंट किया है। इसी बीच आलिया ने भी इस पर कुछ लिखा है। आलिया ने तस्वीर पर कमेंट किया, 'पंसदीदा तस्वीर।' आलिया के इस कमेंट पर नीतू कपूर ने भी बहुत सारे हार्ट इमोजी में जवाब दिया है। इसके अलावा, इस तस्वीर पर सोनम कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल समेत कई सितारों ने कमेंट कर अभिनेत्री को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu kapoor congratulates alai bhatt and  ranbir kapoor on pregnancy shared a unseen photo alia reacted
आलिया - रणबीर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

गौरतलब है कि आलिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज ने जहां एक तरफ फैंस को खुश कर दिया था तो दूसरी तरफ कुछ लोग हैरान भी नजर आए। इसी वजह से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी आ गई। कई लोगों ने सवाल पूछा कि क्या यह प्रमोशन का कोई स्टंट नहीं है। हालांकि, आलिया और रणबीर के फैंस ने कपल को सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में बधाई दी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed