फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: वैजयंती माला की स्टूडेंट रह चुकी हैं नीतू कपूर, ऋषि कपूर के टेलीग्राम ने बदल दी थी किस्मत

Thu, 08 Jul 2021 07:43 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 08 Jul 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
Neetu Kapoor was student of Vyjayanthi Mala Rishi Kapoor telegram changed her life unknown facts
नीतू कपूर - फोटो : Instagram

70 के दशक की चुलबुली एक्ट्रेस नीतू सिंह अपने समय की बेहतरीन अदाकारा है। नीतू सिंह ने सिनेमाजगत में ऐसे किरदार निभाए हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। फिर चाहे 'यादों की बारात' हो या अमिताभ बच्चन के साथ 'दीवार' फिल्म में निभाया गया किरदार। नीतू सिंह 8 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र से की थी। इन फिल्मों के नाम सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी हैं। 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था।



हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर थे। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद नीतू सिंह ने 'यादों की बारात' फिल्म में डांसर का किरदार निभाने का फैसला किया। इस फिल्म का 'लेकर हम दीवाना दिल' गाना सुपरडुपर हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों के लिए लाइन लग गई।

Neetu Kapoor was student of Vyjayanthi Mala Rishi Kapoor telegram changed her life unknown facts
rishi kapoor neetu singh

नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। नीतू ने महज 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। 13 अप्रैल 1979 को ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू ने अपना सारा ध्यान घर परिवार बनाने और बच्चे पालने में दिया। 70 और 80 के दशक में नीतू सिंह की जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई दीवाना था।

Neetu Kapoor was student of Vyjayanthi Mala Rishi Kapoor telegram changed her life unknown facts
balraj sahni and neetu singh - फोटो : youtube

कहते हैं कि नीतू सिंह को बचपन से डांस से खास लगाव था, ऐसे में उननी मां ने बेटी को अभिनेत्री वैजयंती माला के डांस स्कूल में दाखिल करवा दिया था। यहीं एक्ट्रेस का डांस से इंप्रेस होकर वैजयंती माला ने अपनी फिल्म ‘सूरज’ में बाल कलाकार के रूप में पहली फिल्म दी थी। वैजयंती माला ने उन्हें डांस करना सिखाया था। इस दौर में स्क्रीन पर नीतू का नाम ‘बेबी नीतू’ या ‘बेबी सोनिया’ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Kapoor was student of Vyjayanthi Mala Rishi Kapoor telegram changed her life unknown facts
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54

नीतू और ऋषि की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात 'बॉबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई जहां पर नीतू दूसरी जगह किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कहा जाता है कि नीतू की सादगी ऋषि को बहुत पसंद आई थी और वह अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। कहा जाता है कि 'जहरीला इंसान' फिल्म' के सेट पर ऋषि ने नीतू को बहुत परेशान किया था। सीन की शूटिंग के बाद ऋषि तुरंत विदेश चले गए थे। उसके बाद उन्हें टेलीग्राम करके प्यार का इजहार करते हुए कहा था 'ये सिखड़ी बड़ी याद आती है'। 

विज्ञापन
Neetu Kapoor was student of Vyjayanthi Mala Rishi Kapoor telegram changed her life unknown facts
नीतू सिंह, ऋषि कपूर - फोटो : social media

कपूर खानदान के नियम के मुताबिक उनके घर की कोई भी बहू फिल्में नहीं करती। इस धर्म को भी नीतू ने बखूबी निभाया। कहा जाता है कि जब नीतू को फिल्में छोड़कर ग्रहणी बनने के लिए कहा गया तो नीतू ने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तुरंत लौटा दिया था। शादी के बाद नीतू का फिल्मों से दूर जाना लोगों को अखरा और एक नया विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त कहा गया था कि उनसे जबरदस्ती फिल्में छुड़वाई गई हैं हालांकि बाद में नीतू ने ऋषि का साथ दिया। नीतू ने कहा था कि फिल्में छोड़ने का निर्णय उनका खुद का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed