बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा भसीन अपने गानों को लेकर फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं। नेहा अपने गानों के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी आए दिन यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनती है। एक्ट्रेस अक्सर मीडिया में स्पॉट होती रहती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियोज से फैंस को अपना दीवाना बना देती है। अब नेहा एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। तो चलिए जानते हैं क्यों।
Neha Bhasin: 'लेडी गागा की सस्ती कॉपी...', रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं नेहा भसीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर नेहा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में नेहा काफी हॉट भी लग रही हैं। एक तरफ तो कई लोग नेहा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनके इस ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
नेहा की इस वीडियो पर यूजर्स ने अपना जमकर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी बेचारी तो यूं ही बदनाम है। असल नुमाइशी तो यह लोग कर रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, 'लेडी गागा की सस्ती कॉपी'। एक और यूजर ने लिखा 'यह उर्फी से कम थोड़ी ना है'। हालांकि, कई फैंस ने उनकी तारीफ भी की है। एक फैन ने लिखा 'ये कितनी सुंदर हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, ‘बहुत हॉट लग रही हैं।’
Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार ने शर्ट उतार हसीनाओं संग लगाए ठुमके, ट्रोल्स बोले- चाचा कुछ तो शर्म कर लो
आपको बता दें कि नेहा फैंस के बीच अपने गानों को लेकर तो पॉपुलर रहती ही हैं। साथ ही वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। नेहा ने कई बार उन्होंने कई बार अपने बिकिनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें गाने पर ही ध्यान देने की हिदायत दे डाली है।