Neha Dhupia: अब जाकर नेहा धूपिया ने बताया बेटे का नाम, परिवार के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। उन्होंने पकि, बेटे और बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने पहली बार न्यू बॉर्न बेबी के नाम का खुलासा किया।
नेहा धूपिया ने स्विमिंग पुल से परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम क्या है। नेहा धूपिया ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, हमारा बेबी बॉय गुरिक। इस तरह अब जाकर फैंस को पता चला है कि उन्होंने न्यू बॉर्न बेबी का नाम गुरिक बेदी रखा है।
दरअसल, नेहा धूपिया ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह पूरे परिवार के साथ स्विमिंग पूल में एंजॉय करते दिख रही है। जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने बेटे को गोद में उठा रखा है। हालांकि दोनों में से किसी भी तस्वीर में बेटे गुरिक का चेहरा नहीं दिखाया गया है।
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)
नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू में बेटे गुरिक के नाम का अर्थ भी बताया। उन्होंने कहा, गुरिक का अर्थ है ईश्वर के साथ एक। भगवान से एक और दुनिया के तारणहार। उन्होंने कहा कि यह एक अलग नाम है और वह इस नाम को पसंद करती हैं। उनकी पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और बेटे के नाम का खुलासा करने के लिए उनको थैंक्यू कह रहे हैं।