फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार नेहा से मिल सुध-बुध खो बैठे थे अंगद, मुलाकात से लेकर प्रपोजल तक ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Tue, 27 Aug 2019 12:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 27 Aug 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia Birthday special know her Love Story With Angad Bedi
neha dhupia - फोटो : file photo

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नेहा धूपिया 27 अगस्त को जन्मदिन मनाती हैं। नेहा और अभिनेता अंगद बेदी ने पिछले साल गुपचुप तरीके शादी की थी जिसकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी शादी से पहले एक साथ कई बार देखे गए थे लेकिन शादी की अचानक आई खबर लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। नेहा धूपिया का 27 अगस्त को जन्मदिन है तो चलिए आपको इस मौके पर नेहा और अंगद की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 

Neha Dhupia Birthday special know her Love Story With Angad Bedi
Neha Dhupia and Angad along with baby - फोटो : instagram

नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोनों ही बॉलीवुड के चर्चित चेहरे हैं। कहा जाता है कि अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। यानी कि शुरुआत में यह पूरी तरह से वन साइड लव स्टोरी ही थी। 

Neha Dhupia Birthday special know her Love Story With Angad Bedi
neha dhupia - फोटो : file photo

बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अंगद बेदी ने पहली नजर के प्यार के बारे में जिक्र किया था। अंगद ने कहा - 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्नीक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia Birthday special know her Love Story With Angad Bedi
neha dhupia - फोटो : file photo

अंगद बेदी ने आगे कहा - 'कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई।' नेहा और अंगद ने 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी और बाद में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके लोगों को खबर दी थी।

विज्ञापन
Neha Dhupia Birthday special know her Love Story With Angad Bedi
Neha Dhupia and Angad Bedi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपको बता दें, शादी के बाद से नेहा धूपिया के प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगी थी। ऐसा नेहा धूपिया की कपड़ों को देखकर कहा जा रहा था। अंगद बेदी के साथ नेहा कई बार मीडिया के सामने आई लेकिन पेट को कवर करते हुए दिखीं। नेहा को ऐसा करते देख इन अफवाहों को और जोर मिलने लगा। शुरुआत में यह दोनों इन बातों को अफवाह बताते हुए दिखे हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर इन दोनों ने नए मेहमान के आने की खुशखबरी फैंस को बताई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed