हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक शादी करके पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया । शादी गुपचुप तरीके से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई । शादी की शाम को ही दोनों यूएस रवाना हो गए । नेहा ने अचानक और इतनी जल्दबाजी में शादी क्यों की, इस सवाल का जवाब उनके पिता ने दिया है ।
नेहा धूपिया के पिता ने बताया क्यों हुई जल्दबाजी में बेटी की शादी, प्रेग्नेंट हैं या वजह कुछ और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं, इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में शादी करने का फैसला लिया । इस बारे में नेहा के पिता प्रदीप धूपिया ने कहा, 'नहीं... नहीं... ऐसी कोई बात नहीं है। दोनों ने जल्दी शादी कर ली, इसलिए लोग ऐसा समझ रहे होंगे। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। बोलने वाले तो कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी मर्जी अफवाहें फैलाते रहें।'
they are so cute!! @angadbedi @nehadhupia
A post shared by @ perfectbolly on
प्रदीप धूपिया ने आगे कहा, 'यह दोनों बच्चों और फैमिली का फैसला था। दरअसल, दोनों बच्चों के पास टाइम ही नहीं था। शादी की डेट निकालने के बाद एक-दो दिन का समय मिला था। इतने कम समय में सीमित रस्में ही हो सकती थीं तो वो कर ली गईं।'
A post shared by Fab Lifestyle (@fablifestyle.in) on
'यह बात हमें मालूम थी कि दोनों फ्रेंड्स हैं। हम खुद इंतजार कर रहे थे कि शादी के बारे में बोलें तो हम हां कहें। उन्होंने हमें बताया कि शादी करना चाहते हैं तो हमने भी इजाजत दे दी।'
A post shared by F I L MY D I W A N E (@filmydiwane) on
'दोनों के अपने-अपने कमिटमेंट थे । बॉलीवुड में डेट्स मिलनी मुश्किल होती हैं । ज्यादा तो पता नहीं, लेकिन उनके मैनेजर ने बताया कि किसी चैरिटी शो में यूएसए गए हैं। वहां पर 4-5 दिन रहेंगे।' नेहा के पिता ने रिसेप्शन का भी राज खोला ।

कमेंट
कमेंट X