गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। एक वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत गुरुद्वारे में फेरे लेते नजर आ रहे हैं।
एक दूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह, देखें फेरों से लेकर वरमाला तक की INSIDE तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने मैचिंग ड्रेस पहनी है। फेरे के दौरान नेहा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है जबकि रोहनप्रीत ने पिंक शेरवानी कैरी की। तस्वीरों में कपल बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है। उनके आस-पास रिश्तेदार और दोस्त बैठे हुए हैं।
A post shared by Nehakakkar (@love_neheart_vrushali) on
एक अन्य वीडियो बरात के दैरान का है। रोहनप्रीत दूल्हा बने नजर आ रहे हैं जबकि उनके आस पास खड़े रिश्तेदार और दोस्त डांस कर रहे हैं। थोड़ी देर में रोहनप्रीत को घोड़ी पर बैठाया जाता है। कोरोना काल को देखते हुए यहां कई लोग मास्क पहने दिखे।
Dulhe raja.... 😍🔥🙈😘 @rohanpreetsingh #nehupreet #nehudavyah 🔥🔥🔥😍😍😘🙈
A post shared by 😇ℕ𝕖𝕙𝕦𝕙𝕠𝕝𝕚𝕔😘 (@_neheart_sakshi) on
एक वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत एक दूजे को वरमाला पहनाते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने पहले दिल्ली में रजिस्टर्ड मैरिज की उसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे में फेरे लिए। नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर लंबे समय से बज था। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बहुत प्राइवेट तरीके से शादी की। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल थे।
A post shared by neheartrahi (@nehakakkarrahi) on
शादी से जुड़ी एक और सेरेमनी भी हुई, जिसमें नेहा कक्कड़ ने लाल रंग का लहंगा पहना था। लाल रंग के लहंगे में नेहा कक्कड़ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रोहनप्रीत ने भी लाल और सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। नेहा और रोहनप्रीत की शादी से जुड़ी ये तस्वीरें और वीडियोज उनके फैनपेज से सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।
A post shared by neheartrahi (@nehakakkarrahi) on