फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के दौरान अचानक अभिनेता के पीछे बेलन लेकर दौड़ीं नेहा कक्कड़, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Thu, 12 Dec 2019 04:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Dec 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar And Rohit Khandelwal Viral Video From the Set of Puchda hi Nahin
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

इंडियन आइडल शो की जज नेहा कक्कड़ काफी चर्चाओं में रहती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके गाने तो धूम मचाते ही रहते हैं साथ ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल होते हैं। इससे ही नेहा की फान फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेता अपने को-स्टार को बेलन से मारती नजर आ रही हैं। 

Neha Kakkar And Rohit Khandelwal Viral Video From the Set of Puchda hi Nahin
नेहा, रोहित - फोटो : Instagram

ये वीडियो नेहा ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के अपलोड होते ही इसे लाखों लोगों ने देखा है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ के साथ रोहित खंडेलवाल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा है 'सीन्स जो ऑफिशियल वीडियो एल्बम में नहीं हैं'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Scenes that are Not there in the official video 🥰😘 for my #Nehearts ❤️ #NehaKakkar @rohit_khandelwal77 @gurinderjit1 @singh.shinda @anshul300 @raghav.sharma.14661 #RohitKhandelwal #BTS #PunjabiSong

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

Neha Kakkar And Rohit Khandelwal Viral Video From the Set of Puchda hi Nahin
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

दरअसल रोहित और नेहा को इन दिनों अपने वीडियो एल्बम 'पुछदा ही नहीं' के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो भी इसी गाने के सेट का है। जिसे नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में नेहा रोहित के पीछे बेलन लेकर दौड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर नेहा के फैन्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar And Rohit Khandelwal Viral Video From the Set of Puchda hi Nahin
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

बता दें कि नेहा कक्कड़ बॉलीवुड में अपनी सिंगिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब है। वो अकसर अपने ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए शेयर करती रहती हैं। नेहा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों नेहा अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की वजह से चर्चाओं में रहीं थी। ब्रेकअप के बाद वो कई बार स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान भावुक होते हुए भी नजर आईं।

विज्ञापन
Neha Kakkar And Rohit Khandelwal Viral Video From the Set of Puchda hi Nahin
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

नेहा बचपन से ही सिंगिंग कर रही हैं। वो साल 2006 में सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' में आई थीं। हालांकि नेहा शो जीत नहीं पाई थीं लेकिन वो शो की वजह से ही चर्चाओं में आईं। अब नेहा इस शो में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। करियर की बात करें तो नेहा का करियर तेजी से दौड़ा। हालांकि ब्रेकअप के बाद वो थोड़ा डगमगा गई थीं। लेकिन अब फिर से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed