फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ की हो गई थी ऐसी हालत, रियलिटी शो में ही खूब बहाए थे आंसू

Tue, 04 Jun 2019 07:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 04 Jun 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar birthday special after breakup with himansh kohli cried in reality show
Himansh Kohli and Neha Kakkar - फोटो : file photo

'माही वे', 'काला चश्मा', 'मिले हो तुम हमसे', मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड, 'मोरनी बनके', 'आंख मारे', 'दिलबर' जैसे सुपरहिट गाने गा चुकीं नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का 6 जून को बर्थडे है। नेहा गानों की वजह से जितनी लाइमलाइट बटोरी उतना की अपने ब्रेकअप की वजह से भी। यहां तक कि नेहा एक रियलिटी शो के दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को याद कर फूट-फूटकर रोने भी लगी थीं। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) शो के दौरान इतनी इमोशनल हो गई थीं।

Neha Kakkar birthday special after breakup with himansh kohli cried in reality show
neha kakkar - फोटो : file photo

दरअसल, नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट किया। नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने वीडियो एल्बम 'हमसफर' में साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों में करीबियां बढ़ गई थीं। हिमांश ने इंडियन आइडल के मंच पर आकर नेहा के लिए अपने प्यार को कंफर्म कर दिया था। इसके बाद अचानक नेहा और हिमांश के ब्रेकअप की खबरें आई जिसने नेहा की जिंदगी में मानों भूचाल ही ला दिया। 

Neha Kakkar birthday special after breakup with himansh kohli cried in reality show
neha kakkar - फोटो : file photo

नेहा और हिमांश ने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं। नेहा की ब्रेकअप के बाद हालत ऐसी हो गई थी कि वह शो के दौरान ही बुरी तरह से रोने लगी थीं। यह वाकया 'इंडियन आइडल' के सेट पर हुआ था जब नेहा शो को जज कर रही थीं। खबरों की मानें तो नेहा कंटेस्टेंट का गाना सुन रही थीं और अचानकर फूट फूटकर रोने लगीं। शो में नेहा ब्रेकअप की वजह से काफी दुखी नजर आ रही थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर अपना दर्द भी बयां किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar birthday special after breakup with himansh kohli cried in reality show
neha kakkar - फोटो : file photo

यहां तक कि नेहा डिप्रेशन में भी चली गई थीं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद पोस्ट के द्वारा शेयर की थी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा कक्कड़ ने लिखा था - 'हां, मैं डिप्रेशन में हूं। सभी नकारात्मक सोच वाले लोगों को शुक्रिया जो मुझे जिंदगी का सबसे बुरा दिन देने में कामयाब हो गए। सभी को बधाई हो। मैं आप लोगों से एक बात साफ कर देना चाहती हूं। बात सिर्फ एक या दो लोगों की नहीं है। बात पूरी दुनिया की है जो मेरी पर्सनल जिंदगी में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं।' 

विज्ञापन
Neha Kakkar birthday special after breakup with himansh kohli cried in reality show
neha kakkar - फोटो : file photo

नेहा ने आगे लिखा था- 'मैं उन लोगों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जो मुझे और मेरे काम को पसंद करते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो मेरे बारे में बातें बना रहे हैं यह वह लोग है जो जानते भी नहीं है कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है। मैं उन लोगों से सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि कृपया अपनी राय न बनाएं और मुझे खुश रहने दें।' आपको बता दें, नेहा कई बार लाइव परफॉर्मेंस के दौरान रोती हुई दिखाई दीं। कई बार तो फैंस उन्हें प्रोत्साहित करते हुए भी नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed