नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए कुछ ना कुछ शेयर जरूर करती रहती हैं। नेहा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नेहा अपने ही गाए हुए गाने 'दिलबर दिलबर' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
सिंगिंग के बाद नेहा कक्कड़ ने पहली बार 'दिलबर-दिलबर' पर दिखाया डांस तो बोले फैंस- किलर हैं मैम आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- जब मैंने अपने ही गाने पर डांस किया। फैन्स को नेहा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। नेहा (Neha Kakkar) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे सिर्फ चार घंटों के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
When I Dance on My Own Song! ♥️🙈 #Dilbar #NehaKakkar
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
नेहा के इस वीडियो को देखकर न सिर्फ सेलिब्रिटी बल्कि उनके फैंस भी कमेंट करने से पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने लिखा- किलर हैं मैम आप। आप हर बार कुछ नया ही दिखाती हैं। एक ने लिखा- नेहा मैम सिंगिग छोड़ किस लाइन में आ गईं आप। एक यूजर ने लिखा- जान लोगी क्या?

बता दें कि बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ बचपन से सिंगिंग कर रही हैं। नेहा ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं। नेहा ने बॉलीवुड को एक से एक हिट सॉन्ग दिए हैं। नेहा ने न सिर्फ पार्टी ट्रैक्स को अपनी आवाज दी बल्कि दिल को छूने वाले गाने गाकर भी सभी के दिल में जगह बनाई।