{"_id":"5c3493c8bdec2256f4368f86","slug":"neha-kakkar-suddenly-swooped-down-her-gown-in-front-of-sonu-nigam-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप से उबरी नेहा कक्कड़ ने अचानक उतार दिया गाउन तो सोनू निगम चौंके, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रेकअप से उबरी नेहा कक्कड़ ने अचानक उतार दिया गाउन तो सोनू निगम चौंके, वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Tue, 08 Jan 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सिंगर और सेल्फी क्वीन नेहा कक्कड़ अपनी सुरीली आवाज के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। खबरें थीं कि नेहा कक्कड़ अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की खबरों को लेकर डिप्रेशन में हैं, लेकिन अब वह इस डिप्रेशन के दौर से बाहर निकल रही हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक फोटोशूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
बता दें यह वीडियो नेहा ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक फोटोशूट के दौरान बनाया गया है। नेहा ने यह हॉट वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नेहू का फोटोशूट सोनू निगम के साथ। नेहा फोटोशूट के दौरान ब्लैक कलर के गाउन में नजर आ रही है, वहीं सोनू निगम ने ग्रीन कलर का सूट पहना है।
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
फोटोशूट के दौरान कुछ ऐसा होता है जिससे सोनू निगम सन्न रह जाते हैं। दरअसल, फोटोशूट के दौरान नेहा, सोनू निगम के सामने अचानक अपना गाउन उतार देती हैं, जिसे देखकर सोनू हैरान हो जाते हैं। वहीं नेहा के गाउन उतारने के बाद सोनू निगम गाउन पहनने की कोशिश करते हैं। फोटो शूट के दौरान नेहा और सोनू जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कुछ समय से नेहा डिप्रेशन से जूझ रही हैं। और यह बात उन्होंने खुद भी स्वीकार की है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था कि ...हां मैं डिप्रेशन में हूं...आप लोग सफल हुए ...दुनिया के सभी नकारात्मक लोगों की वजह से यह हुआ है। लोग मुझे मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन देने में कामयाब हुए। नेहा और बॉलीवुड एक्टर हिमांशु कोहली काफी समय से रिलेशनशिप में थे।
विज्ञापन
5 of 5
neha kakkar
यहां तक की नेहा हिमांशु से शादी करने का सपना भी देखने लगी थीं। नेहा ने एक सिंगिंग शो के दौरान हिमांशु से अपने प्यार और अपनी इच्छा का इजहार भी किया था, लेकिन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। अपने ब्रेकअप की वजह से ही नेहा डिप्रेशन से जूझ रही थी। बहरहाल यह वीडियो देखकर लगता है कि नेहा अब बुरे दौर से बाहर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।