अपनी खूबसूरती की तारीफ भला किसे पसंद नहीं होगी? उस पर भी किसी हीरोइन को उसके लुक और सुंदरता के लिए बार-बार कॉम्प्लिमेंट्स दिए जाएं तो शायद उसकी खुशी का ठिकाना ही न रहे! लेकिन, अपने दौर की शानदार अदाकारा पूनम ढिल्लों के साथ उल्टा था। उन्हें अपने लुक के लिए मिलने वाली तारीफों से चिढ़ तक होने लगी थी। जी हां, एक हालिया बातचीत में खुद एक्ट्रेस ने यह बात साझा की है।
Poonam Dhillon: एक्टिंग से ज्यादा चर्चा में था पूनम ढिल्लों का लुक, तारीफ सुन-सुनकर परेशान हो गई थीं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम ढिल्लों ने पुराने दिन याद करते हुए बताया कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में आईं तो शुरुआती वर्षों में उन्हें उनके लुक्स के लिए उन्हें खूब तारीफ मिलती थी। कहने को तो ये कॉम्प्लिमेंट्स थे, लेकिन उन्हें इससे काफी परेशानी होने लगी थी। बता दें कि पूनम ढिल्लों ने वर्ष 1978 में फिल्म 'त्रिशूल' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 16 वर्ष थी। लेकिन, पहली ही फिल्म से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। अभिनय प्रतिभा से ज्यादा एक्ट्रेस के लुक की तारीफ होती थी।
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि फिल्मों में काम करते हुए उन्हें सबसे ज्यादा क्या कॉम्प्लिमेंट मिला और सबसे ज्यादा दिक्कत किस बात से हुई। इसका जवाब देते हुए पूनम ढिल्लों ने कहा, 'दोनों सवालों का जवाब एक ही है और वह है कि लुक को लेकर मिले कॉम्प्लिमेंट्स।' पूनम ढिल्लों ने कहा कि लुक को लेकर मुझे काफी तारीफ मिलती थी। लोग कहते थे, 'तुम बहुत सुंदर हो। क्रिटिक्स भी यही लिखा करते थे।' पूनम ढिल्लों ने आगे कहा, 'मैं सोचा करती थी कि आखिर यह किस तरह का कॉम्प्लिमेंट है, जिसमें मेरा कोई योगदान ही नहीं। यह चेहरा, यह स्किन, बाल सबकुछ तो गॉड गिफ्ट है। मेरे पेरेंट्स का गिफ्ट है। मैं एक्टिंग के लिए कॉम्प्लिमेंट्स चाहती थी, लुक्स के लिए नहीं। मैं सुंदरता की तारीफ सुन-सुनकर परेशान हो गई थी।'
जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या लुक की वजह से उन्हें बतौर एक्ट्रेस सीरियसली नहीं लिया जा रहा था? इस पर उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मैं एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं जानती थी, क्योंकि मेरी उम्र 15-16 वर्ष थी। मैंने कभी एक्टिंग नहीं की थी। मेरे पास अनुभव नहीं था। लेकिन, जब मैंने एक्टिंग को समझना शुरू किया और परफॉर्म करना शुरू किया तब भी लोग कहते थे, 'यह बहुत सुंदर है। इससे आगे भी कुछ है, यह समझने में लोगों को वर्षों लगे।' बता दें कि पूनम ढिल्लों जल्द ही फिल्म 'प्लान ए प्लान बी' में नजर आएंगी। इसमें तमन्ना भाटिया और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। फिल्म 30 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
Bollywood Celebs: एनिमेटिड फिल्मों में खूब चला इन स्टार्स की आवाज का जादू, बच्चे ही नहीं बड़े भी हो गए दीवाने