{"_id":"59c335094f1c1bb5688b5aee","slug":"new-poster-of-john-abraham-and-diana-penty-upcoming-film-parmanu-the-story-of-pokharan-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जॉन अब्राहम का नया लुक, कहीं ये नई फिल्म तो नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जॉन अब्राहम का नया लुक, कहीं ये नई फिल्म तो नहीं
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
parmanu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता जॉन अब्राहम का आर्मी अफसर की ड्रेस में सोशल मीडिया पर नया लुक वायरल हुआ है, कहीं ये उनकी आगामी फिल्म का लुक तो नहीं है। देखिए, ये तस्वीरें..
parmanu
जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'परमाणु' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में जॉन के साथ डायना पेंटी भी दमदार भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर जॉन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जॉन और डायना फिल्म के पोस्टर में आर्मी ऑफिसर के लुक में नजर आ रहे हैं। इनके गले में आईडी कार्ड भी लटका है। दोनों सेना के टैंकर्स के बीच नजर आ रहे हैं। जॉन के फैंस उनकी इस फिल्म के काफी उत्साहित हैं।
Join Ashwat in his mission. #Parmanu @ParmanuTheMovie @kriarj @johnabrahament pic.twitter.com/DQmIn8KloF
— John Abraham (@TheJohnAbraham) September 20, 2017
जॉन अब्राहम
बता दें कि ये फिल्म 1998 में राजस्थान के पोखरण में हुए सफल परमाणु परीक्षण पर आधारित है। ये 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के नए पोस्टर को जॉन और डायना दोनों ने शेयर किया है। जॉन ने लिखा है, 'अश्वत के उनके मिशन पर ज्वाइन करें।' डायना ने लिखा है, 'देयर इज नो स्टॉपिंग अंबालिका।'
There is no stopping Ambalika. #Parmanu @ParmanuTheMovie @kriarj pic.twitter.com/mRxuKMr98U
— Diana Penty (@DianaPenty) September 20, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham
कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म के प्रमोशन के लिए जॉन ने एक ट्वीट किया था जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें नॉर्थ कोरिया द्वारा एक प्रशिक्षण का जिक्र किया है और कहा है कि इससे मेरी फिल्म और ज्यादा प्रासंगिक बनेगी।
पढ़ें- 'पद्मावती' का फर्स्ट लुक, दीपिका का ये अंदाज आज तक नहीं देखा होगा
पढ़ें- 'पद्मावती' का फर्स्ट लुक, दीपिका का ये अंदाज आज तक नहीं देखा होगा
विज्ञापन
john abraham
काफी समय बाद जॉन की कोई फिल्म आ रही है। फैंस के साथ साथ जॉन अब्राहम को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में जॉन और डायना पेंटी के अलावा बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।