बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
सलमान की 'बहन' से मांगा आईडी, शर्टलेस अभिनेता के साथ दिखीं दिशा और पागलपंती की कमाई, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की राखी बहन से मांगा आईडी प्रूफ
सलमान खान की राखी बहन श्वेता रेहिरा उस वक्त हाल ही में सुर्खियों में आ गईं जब एक रेस्टो बार में प्रवेश करने के लिए उनसे उनका आईडी प्रूफ मांग लिया गया। हालांकि इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन अक्सर लोगों को इस बात की आदत नहीं होती है। बता दें कि हाल ही में श्वेता वर्सोवा में अपने करीबी दोस्तों के साथ एक रेस्टो बार में गई थीं। जैसे ही वे एंट्री करने वाली थी, सुरक्षा गार्ड ने श्वेता को अपना आईडी प्रूफ दिखाने के लिए कहा क्योंकि उसके लिए यह विश्वास करना मुश्किल था कि वह 18 वर्ष से ऊपर है।
शर्टलेस आदित्य के साथ बाइक पर दिशा पाटनी
[Article]: It’s a long road ahead! #Malang #AdityaRoyKapur #DishaPatani pic.twitter.com/FwPEVeRR0g
दिशा पाटनी ने अभी तक तीन फिल्में की हैं और तीनों ही फिल्में सौ करोड़ क्लब में शामिल रही हैं। ऐसे में अब दिशा की अगली फिल्म मलंग है। फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें बाइक पर शर्टलेस आदित्य हैं और पीछे उनके साथ ही में दिशा पाटनी बैठी हैं।
अनन्या का वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। अनन्या की अगली फिल्म पति पत्नी और वो है। फिल्म में अनन्या पांडे के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। ऐसे में अनन्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या अंखियों से गोली मारे गाने पर डांस करते नजर आ रही हैं। बता दें कि ये वीडियो शूटिंग के दौरान का है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
चेहरे में क्रिस्टल डिसूजा की एंट्री
इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म चेहरे की अभिनेत्री को लेकर अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि फिल्म को मौनी रॉय ने छोड़ दिया है और अब क्रिस्टल डिसूजा फिल्म के लिए फाइनल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी ने ये फिल्म डेट्स की कमी के कारण छोड़ी है।