बच्चों के मनोरंजन के लिए समर्पित निकलओडियन ने बचपन से ही प्रतिदिन योगा करने की प्रेरणा देने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ साझेदारी की है। लगातार चौथे साल चल रही इस साझेदारी के अंतर्गत निकलओडियन के फ्लैगशिप अभियान #YogaSeHiHoga द्वारा योग के विभिन्न फायदों के बारे में बताया जाता है। इस अभियान में मशहूर किरदारों मोटू-पतलू, मैजिकटून रुद्रा और अभिमन्यु ने जबलपुर में आयोजित हुए देश के सबसे बड़े कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली के संदेश का प्रसार किया। इस कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य गणमान्य लोगों ने योगासन करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
#YogaSeHiHoga: निकलोडियन के किरदारों संग योग का अद्भुत संयोग, मोटू, पतलू, रुद्रा और अभिमन्यु ने गिनाए फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरिसन ग्राउंड में आयोजित हुए इस भव्य कार्यक्रम में निकटूंस ने अपनी अपार ऊर्जा और चुलबुली भावना के साथ योग करते हुए बच्चों के लिए इसे मजेदार और दिलचस्प बना दिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष वीडियो के जरिये लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया। निकटूंस ने मिलकर न केवल योगा के संदेश का प्रसार किया, बल्कि यहाँ उपस्थित लोगों को जागरुकता बनाकर इसके प्रति लगाव भी विकसित किया।
निकलओडियन के साथ सहयोग के बारे में आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव कविता गर्ग ने कहा, ‘आयुष मंत्रालय ने सदैव योग को बढ़ावा देने वाले अभिनव कार्यक्रमों को सहयोग व प्रोत्साहन दिया है। निकलओडियन और आयुष मंत्रालय के बीच यह लंबा संबंध मनोरंजन और शिक्षा की शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करता है। हमें निकलओडियन द्वारा अपने #YogaSeHiHoga अभियान के साथ हर साल होते परिवर्तन को देखकर बहुत खुशी हो रही है।’
Filmy Wrap: बंद होगा 'द कपिल शर्मा' शो और छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति, पढ़ें फिल्मी खबरें
निकटून #YogaSeHiHoga जैसे अभियानों द्वारा बच्चों के बीच मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहा है। 2019 में निकलओडियन ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, जिसमें निकटून मोटू-पतलू ने प्रभात तारा ग्राउंड, रांची में 40 हजार लोगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग किया।
Sunil Lahri: कंगना की फिल्म 'सीता' पर सुनील लहरी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उम्मीद है वह ऐसा कुछ भी नहीं करेंगी..
निकलओडियन ने मुंबई के सबसे बड़े योगा कार्यक्रम ‘योगा बाय द बे’ के साथ भी सहयोग किया। निकलओडियन आयुष मंत्रालय के साथ योग दिवस वर्चुअल मना रहा है, जिसका उद्देश्य योग की आदत का विकास करना और एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित करने का महत्व प्रदर्शित करना है।
Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा की खूबियों का जिक्र करती नजर आईं तमन्ना, बताया किस गुण से हैं आकर्षित