{"_id":"5dd3eb3c8ebc3e54d34658b7","slug":"nikhil-jain-and-family-reaction-on-nusrat-jahan-health-update-and-drugs-overdose-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से घर लौटीं नुसरत जहां, ड्रग्स के ओवरडोज सवाल पर परिवार ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अस्पताल से घर लौटीं नुसरत जहां, ड्रग्स के ओवरडोज सवाल पर परिवार ने दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 19 Nov 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan without makeup
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां सांस लेने की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक राहत भरी खबर है कि सोमवार शाम नुसरत अस्पताल से घर वापस आ गई हैं। नुसरत की तबीयत को लेकर उनके परिवार का भी रिएक्शन आया है।
2 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
दरअसल सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट सामने आ रहे थे जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि नुसरत की तबीयत ड्रग्स लेने की वजह से खराब हो गई थी। हालांकि इन सभी सोशल मीडिया पोस्ट्स को नुसरत के परिवार द्वारा अफवाह बताया गया है। बता दें कि रविवार रात को नुसरत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अस्पताल की ओर से कहा गया कि नुसरत की तबीयत अब ठीक है लेकिन कुछ वक्त तक उन्हें दवाईयां लेनी पड़ेंगी।
3 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : Twitter
इस पूरे मामले पर नुसरत के परिवार का कहना है कि नुसरत जहां को अस्थमा की समस्या पहले भी रह चुकी है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पति निखिल जैन का जन्मदिन मनाने के बाद नुसरत ने ज्यादा मात्रा में दवा ले ली, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
बता दें कि नुसरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर न सिर्फ अपने बल्कि अपने पति के साथ भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके फोटोज काफी पसंद करते हैं। वहीं कई बार नुसरत अपने फोटोज को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां ने इस साल लोकसभा चुनाव में बसीरहाट में तीन लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी। जून में उन्होंने बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की थी। बता दें कि निखिल जैन से शादी के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं। वहीं उन्हें फतवा भी जारी हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।