फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म में सेक्स वर्कर बन लूटी थी वाहवाही, उसी 'सेक्सी छवि' ने बर्बाद किया करियर

Tue, 19 Nov 2019 06:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Rehana Sultan bold actress portraying a bold sex worker in Chetna
रेहाना सुल्तान - फोटो : social media

साल 1970 में आई फिल्म 'चेतना' में कम उम्र की एक यौनकर्मी का किरदार निभा रेहाना सुल्तान रातोंरात सनसनी बन गईं। इसके निर्देशक बाबू राम इशारा थे जिनकी फिल्म ने भारत को झकझोर कर रख दिया था। आज उसी एक्ट्रेस का जन्मदिन है। रेहाना का जन्म 1950 में इलाहाबाद में हुआ। फिल्मों में कई बोल्ड सीन्स देकर फेमस हुईं रेहाना इन दिनों गुमनामी की जिदगी जी रही हैं।

Rehana Sultan bold actress portraying a bold sex worker in Chetna
चेतना फिल्म का पोस्टर - फोटो : बीबीसी

रेहाना के पिता इलाहाबाद में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का काम करते थे। 'चेतना' के बाद रेहाना 'दस्तक' में नजर आईं। इस फिल्म के पोस्टर में ही रेहाना बोल्ड नजर आई थीं। इसके बाद से ही रेहाना की छवि बोल्ड एक्ट्रेस की बन गई थी। उन्हें 'दस्तक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

Rehana Sultan bold actress portraying a bold sex worker in Chetna
रेहाना सुल्तान फिल्म के एक सीन में - फोटो : Social Media

रेहाना सुल्तान के पास इस तरह के बोल्ड दृश्य वाली भूमिकाओं की बाढ़ सी आ गई। फिल्मों में अपनी छवि को लेकर रेहाना ने बीबीसी से कहा था- 'उस वक्त मैं फिल्मों में महज एक टाइप्ड एक्ट्रेस बनकर रह गई थी। दर्शकों को लगता था कि मैं सेक्शुएलिटी का दूसरा नाम हूं। यहां तक कि डायरेक्टर मुझे सिर्फ बाथटब या बरसात में भीगने वाले रोल ही देते थे। मुझे इनसे चिढ़ होने लगी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rehana Sultan bold actress portraying a bold sex worker in Chetna
रेहाना सुल्तान फिल्म के एक सीन में - फोटो : Social Media

रेहाना सुल्तान अधिकतर स्क्रिप्ट अश्लील होने की वजह से इनकार कर देती थीं। रेहाना ने 1984 में निर्देशक इशारा से शादी कर ली। शादी के बाद वो धीरे धीरे गायब हो गईं। रेहाना के पति बीआर इशारा 2012 में इस दुनिया से चले गए थे। आखिरी दिनों में इशारा ने फिल्में बनाना भी छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Rehana Sultan bold actress portraying a bold sex worker in Chetna
रेहाना सुल्तान फिल्म के एक सीन में - फोटो : social media

रेहाना जैसी शख्सियत अब फिल्मी दुनिया से कोसो दूर हैं। बॉलीवुड में रेहाना सनसनी की तरह ही आई पर अपनी ही छवि में कैद होकर रह गईं। खबरें तो ये भी हैं कि रेहाना की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। उनकी हालत इतनी खराब है कि सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) हर महीने उन्हें पैसों की मदद कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed