{"_id":"5dd3b7d68ebc3e54d9797a8a","slug":"sushmita-sen-to-arpita-khan-these-bollywood-celebrities-adopted-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता से सलीम खान तक ऐसे 9 सितारे, जिन्होंने सड़क से उठाए बच्चों को आंखों पर बैठाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता से सलीम खान तक ऐसे 9 सितारे, जिन्होंने सड़क से उठाए बच्चों को आंखों पर बैठाया
पर्दे पर एक्टिंग कर रहे सितारों के सीने में भी एक दिल होता है, जो सिर्फ नायक या नायिका के लिए ही नहीं सड़क किनारे अकेले पड़े बच्चे को देखकर भी धड़क जाता है। हमें लगता है कि सितारे बेहद शान के साथ जिंदगी जीते हैं। इसलिए उन्हें परेशानी उठाने का क्या पता? लेकिन सब ऐसे नहीं होते। बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों ने ना सिर्फ ऐसी नन्हीं जानों को पाला है, जिन्हें मरने के लिए सड़क किनारे छोड़ दिया गया था, बल्कि वो सब किया जो एक मां अपने कोख से जन्में बच्चे के लिए करती है।
2 of 10
सुष्मिता सेन
- फोटो : file photo
विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन की जिंदगी में कई रोमांस रहे, कई अफेसर रहे उनकी जिंदगी में कई मर्द आए और चले गए। लेकिन उनकी जिंदगी में दो छोटी-छोटी परियां आईं तो अपनी सारी व्यस्तताओं को पीछे कर सुष ने इनको ही अपनी जिंदगी बना लिया। सुष्मिता सेन ने रेने और अलीशा नाम की दो बेटियां गोद ली हैं। सुष्मिता कई मौकों पर कह चुकी हैं कि उन्हें अपनी बेटियों के साथ इतनी खुशी मिलती है कि शादी करने की जरूरत ही नहीं लगती। अभिनेत्री का फिल्मों से दूरी की बड़ी वजह भी उनका अपनी बच्चियों को समय देना है।
3 of 10
अपने बेटे और गोद ली हुई बेटी के साथ मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : file photo
मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं। दो बेटियां और दो बेटे। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि उनकी छोटी बेटी इशानी उनको एक कूड़े के ढेर पर मिली थी। पर्दे पर कई गुंडो को धूल चटाने वाले मिथुन ने जब एक दूध-पीती बच्ची की आवाज सुनी तो उनका दिल भर आया और वो उसे घर ले आए। मिथुन इशानी को बिलकुल उसी तरह रखते हैं। जैसे उनके दूसरे बच्चे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Raveena Tandon with her Family
- फोटो : Amar Ujala
किसी को जिंदगी देने के लिए कोई अपना सबकुछ दांव पर लगा सकता है? वो भी तब जब वो उसका कुछ भी ना लगता हो। रवीना टंडन के बारे में जानकर आप कहेंगे कि हां कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। जिस उम्र में हीरोइन के दिमाग में सिर्फ और सिर्फ करियर होता है। उस उम्र में रवीना टंडन ने दो बेटियां गोद लीं और उनको बेहतर जिंदगी देने की ठान ली। उस वक्त रवीना टंडन की उम्र 21 साल की थी, जब उन्होंने पूजा और छाया को गोद लिया और उन्हें पाला-पोसा।
विज्ञापन
5 of 10
Arpita Khan
- फोटो : social media
सलमान की बहन अर्पिता आज जाना-पहचाना चेहरा हैं। लेकिन सलमान की चहेती अर्पिता सलीम खान की बेटी नहीं, उसको उन्होंने गोद लिया। आज अर्पिता खान परिवार की जान हैं। हिन्दू लड़की को मुस्लिम परिवार में इतने प्यार का ऐसा उदाहरण भारत में ही मुमकिन है। यहां तक कि सलमान की बहन अलवीरा उनके साथ कम दिखती हैं और अर्पिता ज्यादा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।