80 के दशक में निशा नूर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री थीं। अपने करियर में निशा नूर ने कमल हासन जैसे कई स्टार्स के साथ भी काम किया था। उनका करियर चमकदार रहा लेकिन धीरे-धीरे अभिनेत्र निशा लोगों से दूर होती चली गईं और उनकी असल जिंदगी किसी अंधेरे गर्त से कम नहीं रही। फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना सितारा रहीं निशा नूर की मौत भी इतनी दर्दनाक रही कि जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
Nisha Noor:देह व्यापार के दलदल में फंसकर एक्ट्रेस को हो गया था एड्स, आखिरी समय में शरीर पर रेंगने लगे थे कीड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशा का जन्म साल 1962 को तंबरम में हुआ था। 80 के देश में साउथ सिनेमा निशा नूर का सिक्का चलता था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में जैसे 1981 की फिल्म 'टिक! टिक! टिक!', 1990 में फिल्म 'अय्यर द ग्रेट', 1986 की फिल्म 'कल्याणा अगथिगल' आदि में काम किया था। निशा न केवल अपने शानदार अभिनय बल्कि खूबसूरती के लिए भी पहचानी जाती थीं, लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते थे लेकिन आखिरी समय में कोई उनकी सुध लेने वाला भी नहीं था।
निशा नूर बेशक आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन सिनेमा में उनके योगदान के लिए वह हमेशा याद की जाएगा। निशा नूर की जिंदगी की सच्चाई जानकर किस के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कभी सिनेमा का जाना-माना चेहरा रहीं निशा नूर साल 2007 में एक दरगाह के बाहर बहुत बुरी हालत में पायी गईं थीं। कोई उन्हें पहचान तक नहीं पाया था। जब निशा नूर दरगाह के बाहर मिली तो उनके बदन पर कीड़े और चींटियां रेंग रही थी।
निशा नूर लंबे समय तक किसी के संपर्क में नहीं थीं और जब वह दरगाह के बाहर मिली तो उनकी हालत ऐसी हो चुकी थी कि पहचानना भी मुश्किल था। इसके बाद अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पता चला कि उन्हें एड्स है और इसके चलते उनकी हालत और खराब होती चली गई। साल 2007 में निशा नूर ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया।
देह व्यापार की दलदल में फंसकर हुआ एड्स
निशा ग्लैमर की दुनिया में बहुत तेजी से चमकी थीं और कुछ ही फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी लेकिन ये सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं रहीं, धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता और काम मिलना बंद हो गया। जिसकी वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझने लगीं और यहां तक खबरें आईं कि किसी ने उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया था। कहा तो ये भी जाता है कि यहीं से निशा को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी हुई। अभिनेत्री निशा नूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका शानदार अभिनय हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा।