{"_id":"5f9fc0488ebc3e9bd760cfcf","slug":"nita-ambani-birthday-special-here-her-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी परिवार की बहू बनने से पहले टीचर का काम करती थीं नीता अंबानी, कम रोचक नहीं है शादी का किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी परिवार की बहू बनने से पहले टीचर का काम करती थीं नीता अंबानी, कम रोचक नहीं है शादी का किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नीता अंबानी ने एक नवंबर को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर उनकी देवरानी और अभिनेत्री रह चुकीं टीना अंबानी ने जन्मदिन की बधाई दी। टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि- ‘एक समर्पित पत्नी, मां और जबरदस्त उद्देशय की महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। नीता को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। उनके लिए आने वाला साल खुशियों और रोमांच से भरा हो।‘ नीता अंबानी की पहचान केवल मुकेश अंबानी की पत्नी के रूप में नहीं है, वह खुद भी रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। नीता अंबानी अपने फैशन सेंस और महंगे शौक के लिए जानी जाती हैं।
2 of 5
नीता अंबानी
- फोटो : isntagram/nitaambani
मुकेश अंबानी से शादी से पहले नीता अंबानी एक स्कूल में पढ़ाती थीं। शादी के बाद भी कुछ सालों तक वो बच्चों को बढ़ाती रहीं। मुकेश अंबानी उनके हर फैसले में उनके साथ खड़े रहे। इस पर लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल है कि एक इतने बड़े उद्योगपति घराने की बहू होने के बाद भी नीता अंबानी टीचर का काम करती थीं क्योंकि उन्हें शुरुआत से बच्चों और उनकी शिक्षा से लगाव था।
साल 1985 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी हुई थी। उनकी शादी का किस्सा भी बहुत रोचक है। एक कार्यक्रम के दौरान धीरूभाई अंबानी ने नीता को देखा था। नीता अंबानी खुद भी क्लासिकल डांसर हैं। उस कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया था। धीरूभाई ने जब नीता को देखा तब ही सोच लिया कि यह उनके घर की बहू बनेंगी।
एक दिन अंबानी परिवार की ओर से नीता को घर आने का निमंत्रण मिला। तब तक शादी की कोई चर्चा नहीं थी। यहीं मुकेश अंबानी और नीता की पहली मुलाकात हुई थी। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने कहा था कि 'उस वक्त मैं केवल 20 साल की थी और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही थी। शादी का फैसला उस वक्त थोड़ा जल्दी था।'
मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज करने के सवाल पर कहा था कि 'हम दोनों एक बार कार से कहीं जा रहे थे। उसी समय मैंने नीता से पूछा- 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी? कार रेड सिग्नल पर रुकी हुई थी।' मैंने नीता से कहा, मैं ये कार तब तक आगे नहीं बढ़ाऊंगा जब तक तुम जवाब नहीं देती।' पीछे गाड़ियां हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रही थीं लेकिन मुकेश अंबानी, नीता के जवाब का इंतजार कर रहे थे। नीता ने कुछ देर बाद हां बोला और तब मुकेश ने कार आगे बढ़ाई। बाद में नीता ने पूछा कि 'अगर मैं ना कहती तो क्या तुम मुझे कार से उतार देते।' तब मुकेश ने कहा, 'नहीं, मैं ऐसा कभी नहीं करता। मैं तुम्हें घर छोड़कर आता।' बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे आकाश, अनंत और ईशा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।