{"_id":"60274eff436d00773a70a2e3","slug":"nita-ambani-style-inspiration-here-see-stunning-outfits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने के तारों और महंगे स्टोन वर्क की हुई डिजाइनर ड्रेस पहनती हैं नीता अंबानी, एक-एक की कीमत है लाखों रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोने के तारों और महंगे स्टोन वर्क की हुई डिजाइनर ड्रेस पहनती हैं नीता अंबानी, एक-एक की कीमत है लाखों रुपये
नीता अंबानी बिजनेस संभालने के कौशल के साथ-साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। दीवाली हो या कोई तीज त्योहार अंबानी परिवार हर त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। इस दौरान नीता अंबानी का लुक देखने लायक होता है। स्टाइल की बात हो तो पहले दिमाग में फिल्मी हस्तियां ही आती हैं लेकिन नीता अंबानी के अलावा उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका मेहता फैशन गोल सेट करती दिखती हैं। हालांकि हम बात करने वाले नीता अंबानी के अलग-अलग लुक्स और उनके साड़ियों और ड्रेस कलेक्शन की।
2 of 6
नीता अंबानी
- फोटो : instagram/nitaambanifanpage
गोल्डेन और रेड कलर के कॉम्बिनेशन के इस लहंगे में नीता अंबानी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लहंगे में हैवी वर्क किया हुआ है। साथ ही स्टोन की ज्वैलरी उनकी ड्रेस पर खूब फब रही है।
3 of 6
नीता अंबानी
- फोटो : instagram/nitaambanifanpage
सोनम कपूर के रिसेप्शन में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, बेटा आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता पहुंचे थे। नीता ने फैशन डिजाइनल अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ यह खास लहंगा पहना था। बेज कलर पर सफेद चिकनकारी वर्क एक अलग ही लुक दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नीता अंबानी
- फोटो : instagram/nitaambanifanpage
ईशा अंबानी की शादी के मौके पर नीता अंबानी का यह लुक देखते ही बनता है। उन्हें ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है। साथ ही गुलाबी रंग का दुपट्टा ले रखा है। लहंगे पर गोल्ड का हैवी वर्क देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत लाखों में है।
विज्ञापन
5 of 6
नीता अंबानी
- फोटो : instagram/nitaambanifanpage
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के बाद म्यूजिकल नाइट पार्टी का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर नीता अंबानी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की यह साड़ी पहनी थी। गोल्ड वर्क की हुई साड़ी के साथ नीता अंबानी ने हैवी ज्वैलरी कैरी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।