फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन शादियों के बाद भी अकेले रहे विनोद मेहरा, रेखा को ब्याह कर घर लाए तो मां ने धक्के मारकर निकाला

Sat, 13 Feb 2021 09:16 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 13 Feb 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
Vinod Mehra Birth Anniversary: Unknown Facts about the late Bollywood actor
विनोद मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में 70-80 के दशक में चॉकलेटी हीरो के तौर पर मशहूर हुए अभिनेता विनोद मेहरा को गुजरते वक्त के साथ आज की पीढ़ी शायद भूल गई हो। लेकिन एक दौर था जब उनके पास फैन फॉलोइंग की कमी नहीं थी। उन्हें याद करते हुए एक बार फिर उनके फिल्मी सफर पर नजर डालेंगे। लेकिन कहते हैं न कि सिनेमा की दुनिया में कब किसका सितारा जगमगा कर ढल जाए कोई नहीं बता सकता। कुछ ऐसा ही विनोद मेहरा के साथ भी हुआ।

Vinod Mehra Birth Anniversary: Unknown Facts about the late Bollywood actor
vinod mehra

विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उस दौर में विनोद मेहरा की दीदी शारदा फिल्मों में सह अभिनेत्री की भूमिकाएं निभाया करती थीं। विनोद मेहरा की उम्र उस समय महज 13 साल की थी जब उन्हें फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला था।

Vinod Mehra Birth Anniversary: Unknown Facts about the late Bollywood actor
vinod mehra

कहते हैं विनोद के फिल्मी करियर को मुकाम देने में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने अहम रोल निभाया था। शक्ति सामंत की फिल्म अनुराग (1972) में मौसमी-विनोद पहली बार साथ आए। विनोद मेहरा ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की थी। विनोद का अपना एक अलग ही स्टाइल था, जिसकी वजह से वह हीरोइनों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उस जमाने की हर एक्ट्रेस विनोद के करीब होना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Mehra Birth Anniversary: Unknown Facts about the late Bollywood actor
vinod mehra, rekha - फोटो : file photo

इनमें सबसे पहला नाम रेखा का आता है। दोनों के बीच केमिस्ट्री की खबरें भी उस समय मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। बीबीसी के मुताबिक विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए थे। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उसी वक्त उन्हें धक्का दे दिया। इस तरह ये रिश्ता खत्म हो गया।

विज्ञापन
Vinod Mehra Birth Anniversary: Unknown Facts about the late Bollywood actor
vinod mehra

इसके बाद 1974 में आई निर्देशक-अभिनेता महमूद की फिल्म ‘कुंवारा बाप’ में विनोद ने गेस्ट अपेयरियंस दी थी। बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा को प्रतिष्ठा नहीं मिलने से विनोद अकसर उदास रहने लगे थे। उन्हें कम रोल मिलने लगे थे। जब उन्हें लगा कि ऐसे काम नहीं चलेगा तो वे निर्देशन के तौर पर अपनी किस्मत आजमाने उतर गए। उन्होंने अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया है। इस दौरान वह हीरो के साथ साथ साइड रोल में भी दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed