{"_id":"6026f048cc3b95530c24c4dd","slug":"valentine-week-dev-anand-suraiya-love-story-from-heartbreak-suraiya-could-never-overcome","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब देव आनंद की दी हुई अंगूठी समंदर में फेंक कर चली गईं थी सुरैया, यहां पढ़ें इनके अधूरे प्यार की पूरी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब देव आनंद की दी हुई अंगूठी समंदर में फेंक कर चली गईं थी सुरैया, यहां पढ़ें इनके अधूरे प्यार की पूरी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 13 Feb 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
देव आनंद-सुरैया
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक देव आनंद को बॉलीवुड में हमेशा याद किया जाएगा। उनकी बेहतरीन अदाकारी और लाजवाब स्टाइल के चर्चे सदियों तक होंगे। देव साहब की जिंदगी के यूं तो सैकड़ों किस्से हैं लेकिन सुरैया से उनकी मोहबत्त और फिर इस प्यार का दर्दनाक अंत, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, आज हम आपको बताते हैं अधूरे प्यार की पूरी कहानी।
2 of 5
dev anand and suraiya
देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से की। इस फिल्म में वो हीरो बनकर परदे पर आए, हालांकि फिल्म चल नहीं पाई। इसके बाद साल 1948 में आई 'जिद्दी'। जिसने देव साहब को हिट बना दिया। इसी दौरान देव आनंद को एक अदाकारा से प्यार हुआ। वो भी देव साहब पर फिदा थीं। देव आनंद की जिंदगी में प्यार लेकर आईं सुरैया। सुरैया तब तक बड़ी स्टार बन चुकी थीं जबकि देव आनंद कामयाबी की शुरुआती सीढ़ियां चढ़ रहे थे। अपनी आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' में देव आनंद ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र भी किया है। देवानंद ने लिखा कि 'काम के दौरान सुरैया से मेरी दोस्ती गहरी होती जा रही थी। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।'
3 of 5
dev anand and suraiya
- फोटो : File Photo
सेट पर देव आनंद, सुरैया से खूब फ्लर्ट करते थे। उन्होंने अपनी किताब रोमांसिंग विद लाइफ में लिखा है, 'विद्या' के सेट पर गाना चला, कैमरा रोल हुआ। सुरैया ने मुझको पीछे से गले लगाया। मैंने उनकी सांसों की गर्माहट महसूस की। मैंने उनके हाथों को चूमा और फिर उनकी तरफ एक फ़्लाइंग किस उछाला।'' सुरैया ने उनके हाथ के पीछे का हिस्सा चूम कर उसका जवाब दिया। निर्देशक ने चिल्ला कर कहा, ''ग्रेट शॉट''।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Suraiya
- फोटो : File Photo
सुरैया और देव आनंद की नजदीकियां बढ़ने लगीं। लेकिन सुरैया की नानी को ये रिश्ता नामंजूर था। नानी, सुरैया के साथ हर पल पहरा देने के लिए रहती थीं। एक दिन सुरैया सेट पर शूटिंग कर रही थीं। उनके साथ नानी भी मौजूद थीं। लेकिन किसी काम की वजह से नानी को घर जाना पड़ा। इसी मौके का फायदा देव आनंद ने उठाया और वह सुरैया के मेकअप रूम में घुस गए।
विज्ञापन
5 of 5
dev anand
करीब 45 मिनट तक सुरैया और देव आनंद बातें करते रहे। देव साहब ने सुरैया के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और इसके साथ एक अंगूठी भी उनको दे डाली। जब इस बात की खबर सुरैया की नानी को लगी तो वे गुस्से से लाल हो गईं। उन्होंने देव साहब की भेजी हुई अंगूठी को संमदर में फेंकवा दिया। और फिर इस कहानी का दर्दनाक अंत हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।