{"_id":"66078f0d9614ee94ba0216fa","slug":"no-entry-2-boney-kapoor-reveales-that-he-and-anil-kapoor-not-talking-after-removed-from-no-entry-sequel-2024-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"No Entry 2: नो एंट्री के सीक्वल को लेकर भाई से बात नहीं कर रहे अनिल कपूर, इस कारण बोनी कपूर ने नहीं किया कास्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
No Entry 2: नो एंट्री के सीक्वल को लेकर भाई से बात नहीं कर रहे अनिल कपूर, इस कारण बोनी कपूर ने नहीं किया कास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 30 Mar 2024 09:34 AM IST
सार
No Entry 2: नो एंट्री 2 की कास्टिंग की खबरें सामने आने के बाद अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से ठीक से बात नहीं कर रहे हैं। नो एंट्री के सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर के नए लीड होने की खबर है।
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक नो एंट्री के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर अनिल कपूर अपने बड़े भाई और निर्माता बोनी कपूर से नाराज हैं। नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, बिपाशा बसु और सेलिना जेटली नजर आई थीं। बोनी कपूर ने बताया कि अनिल कपूर इसके सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन कोई जगह नहीं थी।
2 of 5
अनिल कपूर बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नो एंट्री 2 की कास्टिंग की खबरें सामने आने के बाद अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से ठीक से बात नहीं कर रहे हैं। नो एंट्री के सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर के नए लीड होने की खबर है। बोनी कपूर ने बताया, इससे पहले कि मैं अपने भाई अनिल को नो एंट्री सीक्वल और इसमें शामिल कलाकारों के बारे में बता पाता, वह गुस्सा हो गया क्योंकि खबर पहले ही लीक हो चुकी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि यह खबर लीक हो गई।'
उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि वह नो एंट्री सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन जगह नहीं थी। मैं यह बताना चाहता था कि मैंने जो किया वह क्यों किया। बोनी ने फिल्म में वरुण, अर्जुन और दिलजीत को कास्ट करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा, वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनकी केमिस्ट्री कहानी में सामने आ सकती है और दिलजीत आज बड़े हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसलिए मैंने यह कास्टिंग की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नो एंट्री पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर ने कहा, 'मेरा भाई अभी भी मुझसे ठीक से बात नहीं कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह सब जल्द ही सुलझ जाएगा। चलो देखते हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नो एंट्री का सीक्वल दिसंबर 2024 में फ्लोर पर जाएगा। वहीं, 2025 में ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उसी दौरान ये फिल्म अपने 20 साल पूरे करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
बोनी कपूर, मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बोनी कपूर अपने प्रोडक्शन की फिल्म मैदान की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। 'मैदान' अमित शर्मा द्वारा निर्देशित है और बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो द्वारा समर्थित है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं और यह 1952-1962 के बीच भारत के स्वर्णिम फुटबॉल काल पर केंद्रित होगी। 'मैदान' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।