विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का 'पछताओगे' गाना इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस गाने के ना केवल बोल लोगों को पसंद आ रहे हैं बल्कि विक्की और नोरा की केमिस्ट्री भी प्रशंसकों को रास आ रही है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस आंकड़े से ही लगा सकते हैं कि रिलीज के महज 5 दिन के अंदर की इसे अब तक 3 करोड़ 88 लाख लोग देख चुके हैं। गाने के सुपरहिट होते ही इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई। इस दौरान नोरा और विक्की ने एक साथ 'पछताओेगे' गाने पर डांस किया। डांस के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि नोरा Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच गईं।
विक्की कौशल के साथ डांस करते हुए Oops मोमेंट का शिकार होते कैसे बचीं नोरा फतेही? देखें वीडियो
नोरा और विक्की का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि नोरा स्टेज पर विक्की का हाथ थामे डांस कर रही होती हैं। इस दौरान एक स्टेप में जब नोरा थोड़ा नीचे झुकती हैं तो अपनी ड्रेस को लेकर असहज हो जाती हैं और उसे ठीक करने लगती हैं। नोरा का ड्रेस ठीक करते हुए एक्शन कैमरे में कैद हो गया। इस मौके पर नोरा ने गुलाबी रंग का वनपीस पहना हुआ था तो विक्की काले रंग की जैकेट पहने हुए थे।
A post shared by 💋Noriana💋 (@nora.fatehi.noriana) on
डिनर टेबल पर मोबाइल मैसेजेस से शुरू होने वाली म्यूजिक वीडियो की इस कहानी में विक्की का रूप बेहद रूमानी है। विक्की का किरदार प्यार में कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। 'पछताओगे' गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। निर्देशक अरविंद खैरा ने इस म्यूजिक वीडियो में प्यार और विश्वासघात के जज्बात दिखाए हैं। वीडियो की पूरी शूटिंग शिमला की खूबसूरत वादियों और गलियों में की गयी है।
यह भी पढ़ें:- विकी कौशल ने जब नोरा फतेही को कहा-'पछताओगे' तो सुपरहिट हुआ वीडियो और मिली सक्सेस पार्टी
'पछताओगे' की सक्सेस पार्टी में टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार भी नजर आए। भूषण कुमार ने इस कामयाबी के लिए विक्की और नोरा की बढ़ती शोहरत को भी क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि बड़े सितारों के साथ टी-सीरीज आगे भी म्यूजिक वीडियो बनाती रहेगी। विक्की कौशल आखिरी बार 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए विक्की को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
यह भी पढ़ें:- 'द कपिल शर्मा शो' में विकी-नोरा की मस्ती, जानें क्यों एक्ट्रेस बोली- मैं चाहती थी सब मुझे बहनजी कहें
नोरा फतेही की बात करें तो इससे पहले 'बाटला हाउस' फिल्म में उनका स्पेशल डांस नंबर था। इसके पहले 'दिलबर' गाने के रीमेक्स में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। नोरा का 'दिलबर' गाने का हिट होते ही फिल्मी हस्तियों ने भी इस गाने पर डांस करके अपने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे।