{"_id":"6533bd62c853cd7b690cff30","slug":"north-bombay-sarbojanin-durga-puja-ghatasthapana-kajol-jaan-kumar-sanu-added-to-the-merriment-of-the-festivity-2023-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Durga Puja: नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, काजोल समेत कई सितारों ने बढ़ाई पंडाल की रौनक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Durga Puja: नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, काजोल समेत कई सितारों ने बढ़ाई पंडाल की रौनक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 21 Oct 2023 05:30 PM IST
सार
इस वर्ष की दुर्गा पूजा का आयोजन थाई मंदिर की थीम पर आधारित है। पंडाल की थीम के लिए थाईलैंड के मंदिरों में पाए जाने वाले समृद्ध और अलंकृत डिजाइनों से प्रेरणा ली गई है।
विज्ञापन
1 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इन दिनों पूरा देश माता रानी के रंग में रंगा हुआ है। देश के कोने-कोने में इस समय नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। वहीं, नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा का घटस्थापना एक भव्य उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस जश्न बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां सामिल होती हैं। पूजा में बॉलीवुड सितारे परंपरा के साथ आते हैं, जिससे यह किसी अन्य से अलग नहीं दिखते हैं। काजोल, जान कुमार सानू, गोविंद बंसल, ओम पुरी की पत्नी नंदिता पुरी, पल्लवी चटर्जी, शरबानी मुखर्जी, सम्राट मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती ने इस उत्सव में चार चांद लगाए
2 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
20 अक्टूबर 2023 को मुंबई में शहर के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन हुआ। नार्थे बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति को 76 वर्ष हो गए हैं। आज भी पहले की तरह यह भक्तों और आगंतुकों को समान रूप से आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार है। देवी दुर्गा की विस्मयकारी 20 फीट ऊंची प्रतिमा से पंडाल सुशोभित हो रहा है। बिना मुकुट के यह मूर्ति 17 फीट की ऊंचाई पर स्थापित है, जिसकी लंबाई 30 फीट है। वहीं, इस विसाल प्रतिमा का वजन 3 टन से ज्यादा है। मूर्ति के विसर्जन के दौरान फोर्कलिफ्ट और क्रेन की आवश्यकता होती है। बता दें कि विसर्जन से पहले मूर्ति सात फेरे करवाए जाते हैं।
3 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ष की दुर्गा पूजा का आयोजन थाई मंदिर की थीम पर आधारित है। पंडाल की थीम के लिए थाईलैंड के मंदिरों में पाए जाने वाले समृद्ध और अलंकृत डिजाइनों से प्रेरणा ली गई है। उत्तरी बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति अपने भक्तों और आगंतुकों को गर्व महसूस कराता है। इस उत्सव की यूएसपी उनके आतिथ्य और संगठन के हर पहलू में निहित है। बेहतरीन मनोरंजन कार्यक्रमों से लेकर पंडाल में मशहूर हस्तियों के प्रदर्शन सब कुछ बेहद शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
जाने-माने कलाकार और गायक पंडाल की शोभा बढ़ाते हैं, जो वास्तव में अमूल्य हैं। यही बात इस पूजा को काफी अलग करती है। बता दें कि नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति टिकट न बेचकर इन प्रदर्शनों को सुलभ बनाने में विश्वास रखती है। इसका मतलब यह है कि एक आम आदमी भी सोनू निगम, शान, मीका और अन्य कलाकारों के लाइव प्रदर्शन का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह दुर्गा पूजा उत्सव किसी भव्य उत्सव से कम नहीं है। एकता, भक्ति और उत्सव की भावना जो उत्तरी बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति की 76 वर्ष की विरासत को परिभाषित करती है। हर गुजरते वर्ष के साथ यह उत्सव और शानदार और भव्य होता जा रहा है। देब मुखर्जी ने कहा, 'मां का आशीर्वाद लेने के लिए हम अपनी पूजा में सभी का स्वागत करते हैं। नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति में समारोह इस वर्ष बड़ा, बेहतर और भव्य होगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।