{"_id":"5a9fcab54f1c1bf07b8bb00d","slug":"not-only-irrfan-khan-but-these-celebrities-also-got-diagnosed-with-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान खान ही नहीं, इनसे पहले इन 5 सेलिब्रिटिज को भी हो चुकी है जानलेवा बीमारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान खान ही नहीं, इनसे पहले इन 5 सेलिब्रिटिज को भी हो चुकी है जानलेवा बीमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Mar 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड समेत पूरा विश्व सिनेमा उस वक्त हक्का-बक्का रह गया जब मशहूर एक्टर इरफान खान ने खुद को एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित होने का खुलासा किया। 51 वर्षीय एक्टर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि वह एक 'दुर्लभ बीमारी' से पीड़ित हैं। इरफान ने लिखा था कि हफ्तेभर में उनके पास जांच रिपोर्ट आ जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि इरफान खान को ब्रेन कैंसर हुआ है और वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने इन खबरों को कोरी-बकवास बताते हुए इसका खंडन किया। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब सेलिब्रिटिज कैंसर जैसी बीमारी से घिरे। कुछ मौत के गाल में समां गए तो कइयों ने जिंदगी की परेशानियों से जंग लड़कर जीत हासिल की। आइए जानते हैं आज कुछ ऐसे ही सेलेब्रिटिज के बारे में जिन्होंने कैंसर जैसी बीमाारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और इस जंग में विजयी हुए।
मनीषा कोइराला
नवंबर 2012 में मनीषा को पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उस समय वह काठमांडू में रह रही थीं। पहले तो उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था। 42 साल की उम्र में ओवरी कैंसर से घिरा होने का पता चलते ही उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज शुरू करवाया। वह न्यूयार्क में कीमोथेरेपी भी करा रही थीं और अपनी फिल्म की शूटिंग भी करती थीं। यही नहीं उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए कीमोथेरेपी के बाद बिना बाल वाली अपनी फोटो को भी शेयर किया। लेकिन बाद में उन्होंने इसे अपना जंग माना और इस पर जीत हासिल की। साल 2014 तक उन्होंने इससे पूरी तरह मुक्ति पा ली।

अनुराग बासु
साल 2004 में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बासु को ब्लड कैंसर (promyelocytic Leukemia) हो गया था। अनुराग को तो तो डॉक्टर ने सिर्फ दो महीने का वक्त भी बता दिया था। इसके बावजूद उन्हेांने अपने जज्बे से न सिर्फ इस बीमारी को हराया बल्कि उसी दौरान अपनी फिल्म तुम सा नहीं देखा का हॉस्पिटल से निर्देशन भी किया। पूरे 3 साल तक कीमोथेरेपी कर वापिस बॉलीवुड में लौटे।

मुमताज
60 और 70 के दशक में मुमताज का कोई सानी नहीं था। अपनी शर्मीली अदाओं, चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है। 54 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी आई पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। मगर उन्होंने भी इलाज करा जिंदगी में वापसी कर ली।

लीजा रे
हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं कनाडियन एक्ट्रेस लीजा रे भी साल 2009 में कैंसर से पीड़ित हो गई थीं। साल 2009 में लीजा को कैंसर की शिकायत सामने आई थी. उन्हें मल्टिबल मायलोमा था। यह व्हाइट ब्लड सेल्स की एक बीमारी है जिसमें बचने के चांस काफी कम होते हैं। मगर लेकिन लीजा ने इस बीमारी को हराया और हिम्मत के साथ आगे बढ़ीं।