फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन ही नहीं इन 7 एक्टर्स ने भी रचाई अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी, दिलचस्प रही लव स्टोरी

Mon, 23 Apr 2018 12:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
Not only Milind soman these Bollywood couples also choose much younger girls to get married
milind

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में खुद से 27 साल छोटी लड़की से शादी की है। अपनी फिटनेस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद ने लंबे समय तक अंकिता कंवर को डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली। 52 वर्षीय मिलिंद और 27 वर्षीया अंकिता कंवर के बीच लंबे समय से दोस्ती चली आ रही थी। अब दोनों के प्यार को तो देखकर यही लगता है कि प्यार में उम्र के कोई मायने नहीं होते। बता दें, इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिन जंपानोई से शादी की थी जो महज 3 साल बाद ही टूट गई थी।

Not only Milind soman these Bollywood couples also choose much younger girls to get married
saif
सैफ अली खान- करीना कपूर
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल की लिस्ट में शामिल जोड़ा सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बीच एक दो नहीं बल्कि पूरे 10 साल का अंतर है।दोनों की लव स्टोरी काफी मजेदार है। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था कि जब सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने तक का प्लान बना लिया था। बता दें, फिल्म 'टशन' से दोनों कलाकारों के बीच प्यार शुरू हुआ था। आज दोनों का एक बेटा 'तैमूर' है।
 
Not only Milind soman these Bollywood couples also choose much younger girls to get married
dilip kumar
दिलीप कुमार- सायरा बानो
बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जोड़ी के बीच 22 साल का अंतर है। दिलीप कुमार ने सायरा बानो से जब शादी कि तो उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा बानो सिर्फ 22 साल की। उम्र में इतना अंतर होने और शादी के 50 साल बाद बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच प्यार कभी कम नहीं हुआ। सायरा हर मुश्किल घड़ी में दिलीप कुमार के साथ खड़ी रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Milind soman these Bollywood couples also choose much younger girls to get married
meera shahid
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में शामिल शाहिद और मीरा की जोड़ी जब कभी एक साथ कहीं स्पॉट की जाती है तो खबरें बन जाती हैं। इस जोड़ी के बीच 13 साल का ऐज गैप है। खास बात यह है कि इनकी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज हुई है। इस शादी से दोनों की एक बेटी मीशा भी है। हाल ही में शाहिद ने फोटो पोस्ट कर बताया है कि मीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
   
 
विज्ञापन
Not only Milind soman these Bollywood couples also choose much younger girls to get married
sanjay dutt
मान्यता दत्त और संजय दत्त
मान्यता दत्त और संजय दत्त के बीच 20 साल का फर्क है। न उम्र सीमा हो न जन्मों का हो बंधन... ये गाना मान्यता पर बिल्कुल फिट बैठता है। मान्यता ने खुद से 20 साल बड़े संजय दत्त के साथ शादी की। इनकी शादी के 10 साल हो चुके हैं और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियो में गिनी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed