{"_id":"59fe20184f1c1bb6678b9760","slug":"not-only-padmavati-these-history-based-movie-are-too-was-in-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 'पद्मावती' ही नहीं, ये 4 फिल्में भी रही हैं रिलीज से पहले विवादों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ 'पद्मावती' ही नहीं, ये 4 फिल्में भी रही हैं रिलीज से पहले विवादों में
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, पद्मावती
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक पृष्ठिभूमि पर आ रही फिल्म 'पद्मावती' विवादों में है। ऐसा पहली बार नहीं है कि ऐतिहासिक विषय पर बनी कोई फिल्म विवादों में फंसी हो। जानें, ऐसी ही फिल्मों के बारे में...
bajirao mastani
बाजीराव मस्तानी: फिल्म बाजीराव मस्तानी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। इंदौर में रह रहे मस्तानी के वंशजों ने यह कहकर विरोध किया था कि मस्तानी को एक नर्तकी के रूप में पेश किया गया जबकि मस्तानी बाजीराव पेशवा की दूसरी पत्नी थी। गीत पिंगा में पेशवा की दो पत्नियों काशीबाई और मस्तानी को साथ में डांस करते दिखाए जाने पर भी विरोध हुआ था।
जोधा अकबर
जोधा अकबर: 2008 में आशुतोष गावरीकर द्वारा निर्देशित फिल्म जोधा अकबर रिलीज के पहले विवादों में घिर गई। राजपूत समुदाय के लोगों का कहना था कि जोधा की शादी अकबर के बेटे सलीम से हुई थी, जबकि फिल्म में जोधा को अकबर की पत्नी के रूप में दिखाया गया। जानवरों के साथ अत्याचार को लेकर भी यह फिल्म विवादों में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल पांडे-द राइजिंग
मंगल पांडे-द राइजिंग: 2005 में बनी मंगल पांडे की जिंदगी पर आधारित फिल्म को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मंगल पांडे के वंशजों का कहना था कि फिल्म में उनसे जुड़े तथ्यों को ठीक तरह से पेश नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अशोका
- फोटो : Movie Poster
अशोका: 2001 में रिलीज हुई फिल्म अशोका सम्राट अशोक और कलिंग युद्ध की कहानी पर बनाई गई थी। इस फिल्म पर भी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से हटकर किरदार गढ़ने का आरोप लगा था।