फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस से छीनकर प्रिया प्रकाश को दिया गया था रोल, सच्चाई सामने आने पर खूब हुआ था बवाल

Thu, 12 Sep 2019 06:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 12 Sep 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
not Priya Praksh Varrier Noorin Shereef was the lead actress of film Oru Adaar Love
Noorin Shereef with priya - फोटो : Social Media
रातों रात आंख मारकर सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश का नाम उस वक्त विवादों में आ गया जब उन्हीं की फिल्म 'ओरु अदार लव' की स्टार कास्ट और डायरेक्टर ने उनपर गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद खूब वबाल हुआ। इसके बचाव में खुद प्रिया सामने आईं और उनके जवाब ने मामले को और तूल दे दिया। आज प्रिया प्रकाश का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि ये पूरा मामला क्या था?
not Priya Praksh Varrier Noorin Shereef was the lead actress of film Oru Adaar Love
Priya Prakash, Omar lulu - फोटो : social media

'ओरु अदार लव' के डायरेक्टर ओमर लुलु ने प्रिया प्रकाश को लेकर बयान दिया था। एक इंटरव्यू में ओमर ने कहा था, 'जब प्रिया का वीडियो सुपरहिट हुआ तो मैंने प्रोड्यूसर से कहा कि अब इस फिल्म को अच्छी क्वालिटी के साथ बनाया जाना चाहिए । तब मलयालम और तेलुगु वर्जन के प्रोड्यूसर ने कहा कि फिल्म की लीड हीरोइन प्रिया को बना दो । इससे पहले फिल्म की थीम बिल्कुल अलग थी।'

not Priya Praksh Varrier Noorin Shereef was the lead actress of film Oru Adaar Love
omar lulu

डायरेक्टर ने आगे कहा था, 'पहले फिल्म में दिखाया जाना था कि एक यंग कपल होता है जिसका मर्डर कर दिया जाता है। मेकर्स ने कहा कि पूरी फिल्म में प्रिया को हाईलाइट कर दो। फिल्म में एक और एक्ट्रेस थी नूरिन शरीफ। वो प्रिया से ज्यादा अच्छा डिजर्व करती थीं। उनकी परफॉर्मेंस भी बहुत अच्छी थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
not Priya Praksh Varrier Noorin Shereef was the lead actress of film Oru Adaar Love
Noorin Shereef - फोटो : social media

जब नूरीन शरीफ फिल्म के प्रमोशन के लिए हैदराबाद आई थीं तो उन्होंने कहा था, 'जब मुझे इस फिल्म में लीड हीरोइन का रोल ऑफर मिला तो मैं बहुत खुश हुई । लेकिन जब प्रिया का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हो गया तो फिल्म की पूरी कहानी ही बदल दी गई और मुझे साइडलाइन कर दिया गया। मैं सच में काफी दुखी हुई थी। क्योंकि मेरे कैरेक्टर का महत्व खत्म कर दिया गया था।'

विज्ञापन
not Priya Praksh Varrier Noorin Shereef was the lead actress of film Oru Adaar Love
Priya Prakash Varrier - फोटो : instagram

इन सभी आरोपों के बाद प्रिया का पारा चढ़ गया था और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए इस पर जवाब दिया था। प्रिया ने इंस्टास्टोरी के जरिए जवाब में लिखा था- 'अगर मैं सच बोलना शुरू कर दूं, तो कुछ लोग मुश्किल में पड़ जाएंगे। मैं उनके जैसी क्यों हो बनूं? मैं चुप रही क्योंकि कर्म खुद बोलेंगे। और वह समय बहुत दूर नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed