{"_id":"5d172d8e8ebc3e3cd13c4955","slug":"nusrat-jahan-and-malaika-arora-arjun-kapoor-here-top-weekly-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नुसरत जहां के शपथ ग्रहण और मलाइका-अर्जुन की रिलेशनशिप सहित इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नुसरत जहां के शपथ ग्रहण और मलाइका-अर्जुन की रिलेशनशिप सहित इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
top weekly news
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस आरती छाबड़िया ने 25 जून को विशारद से शादी की है। विशारद ऑस्ट्रेलिया में टैक्स कंसल्टेंट की जॉब करते हैं। आरती की शादी में टीवी एक्टर्स शीना बजाज और रोहित पुरोहित भी नजर आए। आरती ने इसी साल मार्च में विशारद के साथ गुपचुप सगाई की थी। शादी की बात करें तो इस खास मौके पर आरती ने लाल रंग का लहंगा पहना था जबकि विशारद हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहने थे।
2 of 6
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां
- फोटो : PTI
शादी के बाद एक्ट्रेस नुसरत जहां पहली बार 25 जून को लोकसभा पहुंची थीं। लोकसभा में नुसरत ने सांसद पद की बांग्ला भाषा में शपथ ली। नुसरत के साथ मिमी चक्रवर्ती ने भी पद की शपथ ली थी। शपथ लेने से कुछ घंटे पहले ही नुसरत शादी करके पति निखिल जैन के साथ भारत लौटी थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहीं। बता दें कि नुसरत ने टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ा था।
3 of 6
article 15
- फोटो : social media
आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में पहली बार आयुष्मान एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई दो लड़कियों से रेप की घटना से प्रेरित है और ये समानता के अधिकार का मुद्दा उठाती है। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म का करणी सेना और ब्राह्मण समाज के कुछ संगठन विरोध कर रहे हैं। विरोध के बाद अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर भी लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
aditya-pancholi
- फोटो : file photo
एक्टर आदित्य पंचोली एक बार फिर से मुश्किलों में फंस गए हैं। बीते गुरुवार को उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। जिसमें उसने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया है कि साल 2004-09 के दौरान एक्टर ने उसका यौन शोषण किया। वहीं इस पूरे मामले में आदित्य पंचोली ने सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।
विज्ञापन
5 of 6
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों पेरिस में हैं। निक के बड़े भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई। 18वीं शताब्दी में बने इस महल में सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है। बता दें कि सोफी टर्नर और जो जोनस ने इससे पहले 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।