{"_id":"5e94861d8ebc3e775269c325","slug":"nusrat-jahan-father-md-shahjahan-admitted-to-hospital-rumour-that-he-is-suffering-from-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती नुसरत जहां के पिता, मंगलवार को आएगी कोरोना की रिपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अस्पताल में भर्ती नुसरत जहां के पिता, मंगलवार को आएगी कोरोना की रिपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पिता के साथ नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री व तृणमूल की लोकसभा सांसद नुसरत जहां के पिता मोहम्मद शाहजहां को रविवार की शाम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके साथ ही नुसरत के पिता में कोरोना के लक्षणों को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं।
2 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत ने कहा, ' पापा को बुखार है और उनको डायबिटीज भी है, जिसकी वजह से दवाइयां सही से काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में उनकी अच्छी देखभाल के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं उनका बुखार भी अब कम हो गया है। उनकी तबीयत भी पहले से सुधार है।'
3 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : twitter
कोरोना वायरस की बात पर नुसरत ने कहा, ' पापा की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है और वो लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहे हैं। अभी तक कोरोना वायरस के लक्षण सामने नहीं आए हैं लेकिन एहतियातन टेस्ट करवाए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार तक आ जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत ने आगे कहा, 'हम अभी तक पापा से नहीं मिले हैं और अपने- अपने घर में हैं। हम सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि पापा जल्दी से जल्दी ठीक होकर घर आ जाएं।'याद दिला दें कि नुसरत जहां ने सीएम राहत कोष की मदद से कोरोना के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद की थी।'
विज्ञापन
5 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : Twitter
आर्थिक मदद के साथ ही साथ नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने फैंस को जागरुक कर रही हैं। कुछ वक्त पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने सभी फैंस से सुरक्षित घर पर रहने की बात कही थी। इसके साथ ही लॉकडाउन का पालन करने की भी बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।