फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली तस्वीर: बेबी बंप के साथ दिखीं नुसरत जहां, पति निखिल जैन का आरोप- ये बच्चा मेरा नहीं

Fri, 11 Jun 2021 04:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Jun 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan Pic with baby bump out After her split with husband Nikhil Jain
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां गर्भवती हैं। उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीर सामने आई है जिसके बाद अभिनेत्री के प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लग गई है। नुसरत को लेकर चल रही रिपोर्टों के मुताबिक, वह छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि उनके पति निखिल जैन को इस खबर की जानकारी नहीं है। निखिल ने साफ कहा है कि नुसरत छह महीने से उनसे अलग रह रही हैं।खुद निखिल ने यह बात कही है कि नुसरत पिछले साल दिसंबर 2020 से उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ रह रही हैं। ऐसे में उन्हें इस आने वाले बच्चे की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है। 



क्या है मामला?
नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी साल 2019 में धूमधाम से तुर्की में हुई थी। हाल ही में नुसरत ने एक बयान जारी कर निखिल जैन से अलग होने की बात कही थी। नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं। रोजाना इस मामले में एक नई कड़ी जुड़ती नजर आ रही है। एक दूसरे के खिलाफ दोनों की बयानबाजी जारी है। ऐसे में यह खबर इस मामले में नया मोड़ ला सकती है।

Nusrat Jahan Pic with baby bump out After her split with husband Nikhil Jain
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बीच नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी की सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। इससे पहले बुधवार को नुसरत ने बयान दिया था कि साल 2019 में बिजनसमैन निखिल जैन से तुर्की में हुई उनकी शादी मान्य नहीं है। इस पर निखिल का बयान भी सामने आया था। उनका कहना था कि वे लगातार भारत आने के बाद अपनी शादी को रजिस्टर कराने की बात कहते रहे लेकिन नुसरत ने हमेशा मना किया।


 
Nusrat Jahan Pic with baby bump out After her split with husband Nikhil Jain
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

निखिल जैन ने कहा, 8 मार्च, 2021 को मुझे मजबूरन उनके खिलाफ अलीपुर के सिविल कोर्ट में हमारी शादी को रद्द करने के लिए केस दाखिल करना पड़ा। निखिल ने आगे कहा, उनके खाते से जो भी पैसा मेरे खातों में भेजा गया वह उसी की किस्त थी। जैन ने नुसरत के आरोपों को नकारते हुए कहा कि अभी भी बड़ी राशि उन्हें वापस करनी है। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप अपमानजनक के साथ-साथ असत्य हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने नुसरत से कई बार अनुरोध किया था कि हमारी शादी का पंजीकरण करा लिया जाए, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। शादी के कुछ समय बाद ही नुसरत का रवैया पूरी तरह बदल गया। ऐसा एक फिल्म की शूटिंग के बाद से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan Pic with baby bump out After her split with husband Nikhil Jain
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहा था नुसरत ने
नुसरत जहां ने कहा था, एक विदेशी भूमि पर शादी होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी मान्य नहीं है। क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी मान्य नहीं है, बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।

विज्ञापन
Nusrat Jahan Pic with baby bump out After her split with husband Nikhil Jain
यश दासगुप्ता और नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत जहां और बिजनसमैन निखिल जैन की शादी साल 2019 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। हालांकि पिछले साल से नुसरत का नाम बंगाली अभिनेता और बीजेपी नेता यश दासगुप्ता के साथ जुड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed