फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नुसरत जहां ने निखिल संग तोड़ा रिश्ता: बोलीं- विदेशी धरती पर हुई शादी भारत में मान्य नहीं, फिर तलाक कैसा?

Wed, 09 Jun 2021 03:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 09 Jun 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan released a statement on her separation from Nikhil Jain says My marriage is invalid in India
Nikhil Jain and Nusrat - फोटो : instagram

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच पिछले दिनों रिश्ते में अनबन की खबरें थीं। कहा जा रहा था कि नुसरत निखिल से अलग रह रही हैं। अब खुद अभिनेत्री ने ही अपने इस रिश्ते पर खुलासा कर दिया है। 



नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबरों ने मचाई खलबली
हाल ही में नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थीं, जिसपर निखिल ने कहा था कि उन्हें नुसरत के गर्भवती होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है। वो दोनों छह महीने से साथ नहीं हैं। अब नुसरत जहां ने कहा है कि निखिल जैन संग उनकी शादी मान्य नहीं है। इसलिए तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता। नुसरत ने स्टेटमेंट जारी कर कई खुलासे किए हैं। नुसरत ने 2019 में बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 

Nusrat Jahan released a statement on her separation from Nikhil Jain says My marriage is invalid in India
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram

नुसरत ने एक बयान में कहा है, 'एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।'

Nusrat Jahan released a statement on her separation from Nikhil Jain says My marriage is invalid in India
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम

इतना ही नहीं नुसरत ने निखिल पर पैसों के हेरफेर का भी आरोप लगाया है। नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना ही उनके अकाउंट से पैसे निकाले हैं।  खुद को रईस बताकर रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से उसने मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे लिए। हम दोनों के अलग होने के बाद भी ये जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan released a statement on her separation from Nikhil Jain says My marriage is invalid in India
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps

नुसरत ने आगे कहा, 'हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे, मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। जो कुछ भी मेरा था अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों ने मुझे तोहफे में दिया था, वो सब निखिल के पास हैं।'
 


 

विज्ञापन
Nusrat Jahan released a statement on her separation from Nikhil Jain says My marriage is invalid in India
यश दासगुप्ता, नुसरत जहां - फोटो : Instagram

इस बीच नुसरत का नाम बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ जुड़ रहा है। ऐसी खबरें आईं कि नुसरत और यश के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। बताया जा रहा है कि नुसरत और यश हाल ही में राजस्थान में एक ट्रिप पर साथ थे। उन्होंने ना केवल सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं बल्कि एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी किया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed