फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से ICU में भर्ती हुईं नुसरत जहां, पति के जन्मदिन पर वायरल हुई थी रोमांटिक तस्वीरें

Tue, 19 Nov 2019 11:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Nov 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan was admitted to Apollo Hospital due to some respiratory issue
Nusrat Jahan - फोटो : Twitter

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जिसकी वजह से रविवार को उन्हें कोलकता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है।

Nusrat Jahan was admitted to Apollo Hospital due to some respiratory issue
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

उनके परिवार के मुताबिक नुसरत जहां को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें पहले अस्थमा की बीमारी भी रही है। ऐसे में रविवार सुबह 9:30 बजे कोलकाता के निजी अस्पताल में नुसरत को भर्ती कराया गया है।

Nusrat Jahan was admitted to Apollo Hospital due to some respiratory issue
Nusrat Jahan - फोटो : instagram

इस वजह से नुसरत जहां सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाई। अभी दो दिन पहले ही नुसरत की पति के साथ रोमांस करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। मौका था निखिल के जन्मदिन का। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में नुसरत ने बसीरहाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शायंतन घोष को 3,50,369 वोटों से हराया था। चुनाव  नतीजों के बाद नुसरत ने निखिल जैन के साथ 19 जून को शादी कर ली थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy bday hubbilicious.. @nikhiljain09 My world 🌍 starts and ends with u...

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan was admitted to Apollo Hospital due to some respiratory issue
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें सासंद बनने के बाद से ही नुसरत को कभी उनके कपड़ों के लिए तो कभी गैर धर्म के लड़के से शादी करने के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है। खैर नुसरत को इन ट्रोलर्स को हैंडल करना आता है। उन्हें इन ट्रोलर्स की बात से फर्क नहीं पड़ता। नुसरत कई मौकों पर कह भी चुकी हैं कि वो सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स को इग्नोर करती हैं। 

विज्ञापन
Nusrat Jahan was admitted to Apollo Hospital due to some respiratory issue
nusrat jahan - फोटो : social media

अपनी शादी के बाद 25 जून को नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं थीं। इस दौरान उनके गले का मंगलसूत्र और मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। इसी के चलते नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया। उनका कहना था कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। उनका कहना था कि नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed