फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Om prakash: हिंदी सिनेमा में 'दद्दू' ने दीं कई दमदार परफॉर्मेंस, अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में बनाई थी जगह

Tue, 21 Feb 2023 12:10 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
Om prakash Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who Performed great
Om prakash Death Anniversary - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले ओम प्रकाश की आज पुण्यतिथि है। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में अभिनय किया है। ओम प्रकाश का जन्म 19 दिसंबर 1919 को जम्मू में हुआ था। अभिनेता ने महज 12 साल की उम्र से क्लासिकल संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। वह बहुत कम समय में इसमें मास्टर हो गए थे।

Om prakash Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who Performed great
Om prakash Death Anniversary - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फिल्म के लिए मिले थे महज 80 रुपये
ओम प्रकाश ने 1937 में ऑल इंडिया रेडियो ज्वाइन किया था। उस दौरान उन्हें महज 25 रुपये सैलरी मिला करती थी। ओम प्रकाश फतेह दिन के नाम से काफी फेमस हो गए थे। इस शो के कारण पूरे पंजाब में वह काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुआ करते थे। बॉलीवुड में अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत दलसुख पंचोली की फिल्म दासी से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें महज 80 रुपये का भुगतान किया था। हालांकि फिल्म दासी के बाद एक्टर ने काफी प्रशंसा हासिल की थी। वह अपने अभिनय के कारण लोगों के द्वारा नोटिस किए गए थे। इसके बाद उन्होंने पंचोली के साथ दो और फिल्म धमकी और आए बहार में काम किया था। 

कार से उतरते हुए नीसा के सिर में लगी चोट, लेकिन...

Om prakash Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who Performed great
Om prakash Death Anniversary - फोटो : सोशल मीडिया

तमाम फिल्मों में किया अभिनय
देश के बंटवारे के बाद ओम प्रकाश दिल्ली पहुंचे और उसके बाद वह वहां से मुंबई आए। उन्हें फिल्म लखपति में एक विलेन का किरदार मिला था। इसके बाद वह फिल्म लाहौर, चार दिन और रात की रानी में नजर आए थे। इसके अलावा ओम प्रकाश ने दिलीप कुमार, राज कपूर, अशोक कुमार, जैसे कलाकारों के साथ भी फिल्में की थी। उन्होंने आजाद, सरगम, मिस मैरी, बहार, पहली झलक, मन मौजी, तेरे घर के सामने समेत तमाम फिल्मों में काम किया था। 

Gulmohar: बत्रा परिवार की कहानी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Om prakash Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who Performed great
Om prakash Death Anniversary - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अभिनय के कारण ओम प्रकाश घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। फिल्म नमक हलाल में ओमप्रकाश ने अमिताभ बच्चन संग काम किया था। इस फिल्म में लोगों को ओम प्रकाश का किरदार बहुत पसंद आया था। इस फिल्म में उन्हें दद्दू का किरदार दिया गया था। ओम प्रकाश आज भी इसी नाम से फेमस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में विलेन से लेकर  कॉमेडियन, फैमिली मैन जैसे किरदार निभाए थे। अपने बॉलीवुड करियर के दौरान ओम प्रकाश ने 307 फिल्मों में काम किया था। 

Movie Release This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 34 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

विज्ञापन
Om prakash Death Anniversary Know Some Unknown Facts About Bollywood Actor Who Performed great
Om prakash Death Anniversary - फोटो : सोशल मीडिया

1998 में दुनिया को किया अलविदा
ओम प्रकाश ने फिल्मों में काम करने के अलावा कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था। इसमें संजोग, जहान आरा और गेटवे ऑफ इंडिया शामिल है। ओम प्रकाश अपने आखिरी वक्त में काफी बीमार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और कुछ वक्त तक वह अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। हालांकि, इस दौरान वह कोमा में चले गए थे और 21 फरवरी 1998 के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

Fitness Freak Actresses: फिटनेस में करीना-कटरीना से कम नहीं ये अभिनेत्रियां, बढ़ाई भोजपुरी की शान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed