{"_id":"62a4260c5536d635df22ac82","slug":"om-the-battle-within-action-hero-aditya-kapoor-says-i-learned-action-and-body-building-from-jackie-chan-and-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Om The Battle Within: एक्शन हीरो आदित्य कपूर बोले, ‘जैकी चैन और संजय दत्त से सीखा एक्शन और बॉडी बिल्डिंग’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Om The Battle Within: एक्शन हीरो आदित्य कपूर बोले, ‘जैकी चैन और संजय दत्त से सीखा एक्शन और बॉडी बिल्डिंग’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 13 Jun 2022 05:23 PM IST
सार
लवर बॉय की इमेज से अलग आदित्य रॉय कपूर कपूर पहली बार फुल एक्शन की मूड में अपनी आने वाली फिल्म 'ओम- द बैटल विदइन' में नजर आएंगे। जी स्टूडियो और अहमद खान निर्मित इस फिल्म के निर्देशक कपिल शर्मा है।
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लवर बॉय की इमेज से अलग आदित्य रॉय कपूर पहली बार फुल एक्शन के मूड में अपनी आने वाली फिल्म 'ओम- द बैटल विदइन' में नजर आएंगे। जी स्टूडियो और अहमद खान निर्मित इस फिल्म के निर्देशक कपिल शर्मा है। बता दें कि कपिल वर्मा बॉलीवुड के जाने माने एक्शन मास्टर टीनू वर्मा के बेटे हैं। निर्देशक के रूप में उनकी यह पहली फिल्म है, लेकिन इससे पहले वह तापसी पन्नू को लेकर शॉर्ट फिल्म 'नीतिशास्त्र' का निर्देशन कर चुके हैं, इस फिल्म के वह डीओपी भी थे।
2 of 5
ओम- द बैटल विदइन स्टारकास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आदित्य रॉय कपूर 'ओम -द बैटल विदइन' में पैरा कमांडो की भूमिका निभा रहे है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वह कहते हैं, ‘इस भूमिका को समझने के लिए यूट्यूब ही माध्यम रहा है, क्योंकि रियल में किसी पैरा कमांडो ऑफिसर से मिलना संभव नहीं। रही बात एक्शन फिल्म करने की तो एक कलाकार के नाते मैं हर तरह की भूमिकाएं निभाना चाहता हूं। जिसमे एक्शन फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण था, इसके लिए हमने तीन चार महीने ट्रेनिग ली, जो कि बहुत ही कठिन प्रोसेस था।’
3 of 5
ओम- द बैटल विदइन स्टारकास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आदित्य रॉय कपूर कहते हैं, ‘यह फिल्म मेरे लिए एक नया अध्याय है। 'आशिकी 2' से लेकर 'मलंग' तक जो भी फिल्में की है उससे यह फिल्म काफी अलग है। शुरू से ही एक्शन मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। इस फिल्म से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। अब तक मैंने ज्यादातर रोमांटिक भूमिकाएं की हैं, जिसमे मलंग मेरे लिए थोड़ी ऑफबीट फिल्म थी।’
यह पूछे जाने पर कि एक्शन में उनके प्रेरणाश्रोत कौन रहे हैं? आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि जैकी चैन और संजय दत्त। बॉलीवुड में वह संजय दत्त को सबसे बड़ा एक्शन स्टार मानते हैं। बॉलीवुड में बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत सबसे पहले बॉलीवुड में संजय दत्त ने की थी, उसके बाद लोगों ने उनको फॉलो किया और इन दिनों बॉलीवुड में बॉडी बिल्डिंग का जबरदस्त क्रेज बना हुआ हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
बॉडी बिल्डिंग के साथ साथ फिल्म में शर्ट उतारने का भी चलन शुरू हो गया है, अब अधिकतर फिल्मों में नायक शर्ट उतारते नजर आते हैं। ये रोमांटिक और एक्शन फिल्मों में ज्यादा होता है। ट्रेलर में एक सीन में आदित्य रॉय कपूर शर्टलेस नजर आए। आदित्य रॉय कपूर कहते हैं, ‘यह फिल्म की कहानी की डिमांड थी और फिल्म के निर्माता अहमद खान का भी मानना था कि इससे सीन और प्रभावशाली लगेगा।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।