फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Then & Now: ममता कुलकर्णी की लेटेस्ट तस्वीर देख हैरत में पड़े फैंस, कहा- ‘कहीं देखी-देखी सी लगती हो’

Mon, 13 Jun 2022 04:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 13 Jun 2022 04:46 PM IST
सार

90 के दशक की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में ममता कुलकर्णी अपने दौर में अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती थीं। एक्ट्रेस के हुस्न का हर कोई दीवाना था।

विज्ञापन
Then & Now: mamta kulkarni shared her latest photo fans were amazed to see her transformation
ममता कुलकर्णी - फोटो : Social media

90 के दशक की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में ममता कुलकर्णी अपने दौर में अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती थीं। एक्ट्रेस के हुस्न का हर कोई दीवाना था। लेकिन ममता बीते कई समय से इंडस्ट्री और लाइमलाइट से दूर हैं। ऐसे में एक्ट्रेस बीते दिनों अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई इस तस्वीर में एक्ट्रेस का लुक बेहद अलग और बदला हुआ नजर आ रहा हैं। अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का ये लुक देख फैंस की हैरान हैं। 

Then & Now: mamta kulkarni shared her latest photo fans were amazed to see her transformation
ममता कुलकर्णी - फोटो : Social media

ममता कुलकर्णी को बीते समय में उनके काम और खूबसूरती के लिए जाना जाता था। हालांकि, अपने करियर के चरम के दौरान अभिनेत्री ने अचानक ही इंडस्ट्री छोड़ सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे में वर्षों बाद अब ममता एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। वहीं, उनके फैंस भी उनकी इस तस्वीर पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

 

Then & Now: mamta kulkarni shared her latest photo fans were amazed to see her transformation
ममता कुलकर्णी - फोटो : Social media

90 के दशक मशहूर चेहरों में से एक ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करने के बाद सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अभिनेत्री, जो अब 50 साल की हो चुकी है, आशिक आवारा, वक्त हमारा है, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, आंदोलन और अन्य जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है। ममता को देखकर जहां कुछ फैंस खुश हुए और उनकी खूबसूरती की तारीफ की तो वहीं एक्ट्रेस में कितना बदलाव आ गया है यह देखकर कुछ फैंस हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Then & Now: mamta kulkarni shared her latest photo fans were amazed to see her transformation
ममता कुलकर्णी - फोटो : Social media

एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, अरे ये कैसी हो गई हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने हैरानी से पूछा, क्या यह आपकी असली तस्वीर है? एक अन्य ने लिखा, कहीं देखी-देखी सी लगती हो। एक ने कमेंट किया, आप तो बहुत बदल गई हों। जबकि एक यूजर ने तो  कमेंट करते हुए यह तक कह दिया कि वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस की तस्वीर को कई लोग पसंद भी कर रहे हैं और इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Then & Now: mamta kulkarni shared her latest photo fans were amazed to see her transformation
ममता कुलकर्णी,विक्की गोस्वामी - फोटो : Social media

गौरतलब है कि 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी डॉन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं। मशहूर ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ अपने गलत रिश्ते के चलते एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का करियर बर्बाद हो गया था। ममता ने विक्की के साथ शादी भी की थी। एक बार ड्रग्स केस के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। विक्की गोस्वामी के साथ शादी के बाद ममता कुलकर्णी ने इंडस्ट्री छोड़ दी थी। एक्ट्रेस फिलहाल केन्या में रहती हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial_)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed