फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मासूम’ में बाल कलाकार के तौर पर नजर आया था ये अभिनेता, जानें आजकल कहां है

Sat, 31 Oct 2020 08:05 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 31 Oct 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Omkar kapoor birthday special here know about him
ओमकार कपूर - फोटो : instagram/omkarkapoor

ओमकार कपूर का नाम लें तो शायद एकबारगी आप पहचान ना पाएं लेकिन अगर 90 के दशक की फिल्म मासूम के बाल कलाकार के बारे में कहें तो आप जरूर पहचान जाएंगे। जी हां, मासूम में बाल कलाकार के रूप में दिखा ये कलाकार अब काफी बड़ा हो गया है।

Omkar kapoor birthday special here know about him
ओमकार कपूर - फोटो : instagram/omkarkapoor

ओमकार कपूर का जन्म 31 अक्तूबर 1986 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में बतौर बाल कलाकार के तौर पर फिल्म मासूम से की। इस फिल्म में उनका नाम किशन होता है। फिल्म का गाना छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख दिखाना रे उस वक्त बहुत हिट हुआ था। साथ ही इसमें ओमकार का शरारती लुक लोगों को खूब भाया था।

Omkar kapoor birthday special here know about him
फिल्म जुदाई में ओमकार कपूर - फोटो : फाइल

ओमकार ने बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्में कीं। जुड़वा में उन्होंने सलमान खान के बचपन का रोल निभाया था। वहीं हीरो नंबर एक में गोविंदा के साथ दिखे। इसके अलावा फिल्म जुदाई में वो अनिल कपूर और श्रीदेवी के बेटे बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Omkar kapoor birthday special here know about him
ओमकार कपूर - फोटो : instagram/omkarkapoor

ओमकार लंबे समय तक पर्दे से दूर रहे। उन्होंने अपनी पढ़ाई खत्म की फिर फिल्मों में लौटने के बारे में सोचा। अभिनय से पहले उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली, फराह खान और अहमद खान को असिस्ट किया है। इस दौरान वो लगातार ऑडिशन भी देते रहे।

विज्ञापन
Omkar kapoor birthday special here know about him
फिल्म प्यार का पंचानामा 2 में ओमकार कपूर - फोटो : फाइल

बड़े होने के बाद ओमकार ने लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचानामा 2 से वापसी की। इसमें वो सहायक किरदार में थे। फिल्मों की बात करें तो ओमकार यू, मी और घर, झूठा कहीं का फिल्म में नजर आए। ओमकार इसी साल रिलीज हुई वेब सीरीज फॉरबिडेन लव: अरेंज्ड मैरिज में नजर आए थे। ओमकार के बचपन और अभी के लुक में काफी बदलाव आ गया है। बचपन में शरारती से दिखने वाले ओमकार अब बेहद हैंडसम दिखते हैं।  

‘बिग बॉस 14’ में सलमान खान ने जान कुमार सानू की असलियत लाई सामने, निक्की तंबोली रह गईं हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed