आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों बॉलीवुड में अपना नया प्रयोग कर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी नई फिल्म 'रूबरू रोशनी' टेलीविजन पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आमिर खान अपने इस नए प्रयोग से खुश हैं लेकिन बीते दिनों आमिर खुश नहीं थे और इसकी वजह थी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'। यह फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा कि वह इस फिल्म के फ्लॉप होने का दोष डायरेक्टर पर नहीं डालना चाहते।
'ठग्स...' के फ्लॉप होने पर आया आमिर खान का बयान, बोले- 'लोगों को तो बस भड़ास निकालने का मौका मिला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलहाल आमिर खान की फिल्म 'रूबरू रोशनी' को लेकर दर्शक भी उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज के बाद इस यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रूबरू रोशनी को देखते हुए, ऐसा लगा जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म को देखते हुए मैं रोने लगा, मैं अपने आंसू रोक नहीं पाया।'
Watching #RubaruRoshni on @StarPlus, an experience that can't be scripted in words.. @aamir_khan and Svati Chakravarti Bhatkal have done a great job ! #RubaruAamir https://t.co/M8p96LvJlU Watched Rubaru Roshni
देखें ट्वीट...
I'm crying & crying, I can't stop my tears
Human emotion of forgiveness could not have been said any better than #RubaruRoshni . Nothing can compare to humanity, love and compassion. Hate will never yield anything, it never has..
Thank you @aamir_khan pic.twitter.com/rF1ZkNyiKW
इस फिल्म को लेकर आमिर ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा था, 'हमको फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज इसलिए नहीं करनी थी क्योंकि इस फिल्म को बनाने का जो मेरा मकसद है, वह थोड़ा अलग है। फिल्म की जो थीम है, वह हम सब के लिए बहुत जरूरी है। मुझे लगा कि यह फिल्म मुझे टीवी पर दिखानी चाहिए, क्योंकि जब फिल्म सिनेमाघरों में लगती है तो सब लोग इसे देख नहीं पाते हैं और मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें। हालांकि, यह बात सच है कि इसे बनाते समय यह तय नहीं था कि फिल्म सीधे टेलीविजन पर ही रिलीज होगी।'