{"_id":"5c5565c6bdec2273a03254ea","slug":"one-week-box-office-collection-of-kangana-ranaut-film-manikarnika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले हफ्ते में ही दम तोड़ गई मणिकर्णिका, बाकी 4 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड भी देख लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले हफ्ते में ही दम तोड़ गई मणिकर्णिका, बाकी 4 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड भी देख लें
Sat, 02 Feb 2019 03:11 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 02 Feb 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Manikarnika
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की इस साल की पहली फिल्म मणिकर्णिका 26 जनवरी और उसके दिन पड़े रविवार की छुट्टी का फायदा उठाने के बाद बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ही हांफ गई है। फिल्म का हिंदी संस्करण पहले हफ्ते में पूरे देश में सिर्फ 58.02 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सका। फिल्म की कुल लागत 125 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई के सट्टा बाजार में इस फिल्म के पहले हफ्ते में ही सौ करोड़ रुपये न कमा पाने पर खूब सट्टा लगा और सटोरियों का अनुमान इस फिल्म को लेकर सही साबित हुआ है।
manikarnika
- फोटो : file photo
तमिल और तेलुगू में सुपरफ्लॉप
फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया था लेकिन दक्षिण भारतीय दर्शकों ने कंगना को पूरी तरह नकार दिया, वहां ये फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ 3 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर सकी। फिल्म के पहले हफ्ते में ही देश के थिएटर्स में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब में फिल्म को लेकर दर्शकों ने ज्यादा उत्सुकता नहीं दिखाई और इसके औसत से भी कम बिजनेस कर पाने की यही मुख्य वजह रही।

Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
उरी की सर्जिकल स्ट्राइक जारी
विकी कौशल की फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक ने तीसरे हफ्ते की कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 35 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करके पिछले साल रिलीज हुई संजू का तीसरे हफ्ते की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उरी की तीसरे हफ्ते की कमाई मिलाकर आंकड़ा 166 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। फिल्म को चौथे हफ्ते में तमाम राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है और अभी इसका करिश्मा बॉक्स ऑफिस पर कम से कम दो हफ्ते और कायम रहने की उम्मीद है। फिल्म की कमाई चौथे हफ्ते में ही 200 करोड रुपये पार होने पर मुंबई में खूब सट्टा भी लग रहा है।

the accidental prime minister
- फोटो : twitter
एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का रिपोर्ट कार्ड
उरी के साथ ही रिलीज हुई द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर तीसरे हफ्ते में ही हांफ चुकी है और देश के ज्यादातर सिनेमाघरों से उतरनी भी शुरू हो चुकी है। अनुपम खेर के लिए ऑस्कर की उम्मीद मानी जा रही ये फिल्म तीसरे हफ्ते की कमाई मिलाकर अब तक सिर्फ 22.89 करोड़ रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर कमा सकी है।

Kedarnath
- फोटो : social media
छह हफ्तों में भी नहीं मिले 100 करोड़
पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्मों में जीरो अब भी कुछ थिएटर्स में चल रही है। हालांकि बीते छह हफ्तों में भी ये फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा छूने से बहुत दूर है। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर निर्देशक आनंद एल राय की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 87.28 करोड़ रुपये कमाए हैं।