{"_id":"65966fdd396d0935690dab5c","slug":"one-wrong-decision-their-career-doomed-here-is-the-list-rhea-chakraborty-mandakini-mamta-kulkarni-vivek-oberoi-2024-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Oberoi: एक गलत फैसला और खो गए बॉलीवुड के कई चमकते सितारे, विवेक ओबेरॉय से लेकर मंदाकिनी तक हुए शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Oberoi: एक गलत फैसला और खो गए बॉलीवुड के कई चमकते सितारे, विवेक ओबेरॉय से लेकर मंदाकिनी तक हुए शिकार
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 09 Jan 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय की बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री हुई थी। रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू करने वाले विवेक के हिस्से में एक के बाद एक कई हिट फिल्में आईं। 'साथिया' फिल्म के बाद उनकी गिनती बॉलीवुड के हिट अभिनेताओं में होने लगी थी, लेकिन उनकी एक गलती ने उन्हें आसमान से सीधे जमीन पर लाकर पटक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उन दिनों विवेक ऐश्वर्या रॉय को डेट कर रहे थे, जब सलमान खान ने उन्हें धमकी भरा कॉल किया था। इसके बाद विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया और मीडिया के सामने सलमान खान के खिलाफ काफी बातें कहीं। उस घटना के बाद विवेक को फिल्में मिलनी बंद हो गईं। पिछले दिनों खुद विवेक ने मीडिया के सामने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि,उन्हें 14 महीने तक एक भी फिल्म नहीं ऑफर किया गया था।

शाइनी आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
शाइनी आहूजा
इस लिस्ट में दूसरा नाम शाइनी आहूजा का है। भट्ट कैम्प से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले शाइनी का करियर अच्छा चल रहा था। 'गैंगेस्टर' के बाद लोग उनके जबरदस्त एक्टिंग स्किल के कायल हो गए थे। उनमें बॉलीवुड का नेक्स्ट स्टार दर्शकों को दिख रहा था, लेकिन उनकी एक भूल ने सब तबाह कर दिया। 2009 उनकी नौकरानी ने उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाया और इस वजह से उन्हें सात साल की सजा हुई थी।
ममता कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी नब्बे की दशक की मशहूर अभिनेत्री थीं। उन्होंने बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। कहा जाता है कि अपने दौर में वो सबसे ज्यादा फीस लेती थीं फिल्में करने के लिए, लेकिन एक ड्रग केस में उनका नाम उछला और उनका फिल्मी करियर थम सा गया। मीडिया में छपी खबरों की मानें तो ममता कुलकर्णी ने इंटरनैशनल ड्रग रैकेट में फंसे विक्की गोस्वामी संग शादी रचा ली थी और इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड को विदा कहना पड़ा।
विज्ञापन
मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी
1985 में एक सितारा बॉलीवुड में चमका था। दर्शकों को उस अभिनेत्री में मधुबाला और नर्गिस की झलक दिखाई देती थी। हम बात कर रहे हैं फिल्म स्टार मंदाकिनी की। 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचाने वाली मंदाकिनी ने कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया था।उनका फिल्मी करियर सही जा रहा था, तभी उनकी एक तस्वीर लोगों के सामने आई और उसके बाद सबकुछ बदल गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मंदाकिनी की दाऊद इब्राहिम के साथ 1994 में दुबई के एक क्रिकेट स्टेडियम से कुछ तस्वीरें सामने आईं और इसके बाद बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स ने उनसे दुरी बनानी शुरू कर दी थी।